---Advertisement---

दिल्ली से लेकर यूपी तक! PM Modi के अपील का दिखा असर, मेट्रो में दिखे मंत्री, पेश की नई मिसाल, जानें सबकुछ

PM Modi की अपील का असर अब जमीन पर दिखने लगा है। दिल्ली से यूपी तक आदेश जारी कर दिया गया है। कई मंत्री मेट्रो में सफर कर रहे है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 13, 2026 1:33 अपराह्न

PM Modi
Follow Us
---Advertisement---

PM Modi: हाल ही में मीडिल ईस्ट में जारी तनाव के कारण भारत समेत दुनिया के कई देशों में एनर्जी संकट गहराने लगा है। हाल ही में पीएम मोदी ने देशवासियों से कुछ खास अपील की थी, जिसमे पेट्रोल-डीजल का कम से कम इस्तेमाल, 1 साल तक सोने की खरीद पर रोक, विदेश यात्रा पर प्रतिबंध समेत कई चीजें शामिल थी। प्रधानमंत्री की इस अपील का असर भी दिखना शुरू हो गया है। सबसे पहले PM Modi ने खुद अपनाकर नई मिसाल कायम की है।

दरअसल प्रधानमंत्री ने अपने काफिले में वाहनों की संख्या कम करने का आदेश दिया है। साथ ही ईवी गाड़ियों का इस्तेमाल किए जाने की भी बात कही जा रही है। हालांकि ईवी वाहनों की खरीद नहीं होगी। इसके अलावा दिल्ली की सीएम, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी आदेश जारी कर दिया है।

PM Modi की अपील का दिखा असर

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने एक्स हैंडल के माध्यम से सभी विभाग को जरूरी दिशा-निर्देश दे दिया है। इसके अलावा उन्होंने दिल्लीवासियों से भी खास अपील की है। उन्होंने कहा कि “माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों के मद्देनज़र देशवासियों से पेट्रोल-डीजल की बचत करने तथा ऊर्जा संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया है।

माननीय प्रधानमंत्री जी की इस महत्वपूर्ण अपील को आत्मसात करते हुए विभागीय कामकाज हेतु वाहनों की संख्या सीमित करने का निर्णय लिया है। मैं और मेरे सभी कैबिनेट सहयोगी, भारतीय जनता पार्टी के सभी विधायक, जनप्रतिनिधि, दिल्ली सरकार के अधिकारी एवं सभी विभाग भी आवश्यकता के अनुरूप न्यूनतम वाहनों का उपयोग करेंगे तथा कारपूल और सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता देंगे।

ऊर्जा संरक्षण राष्ट्रहित से जुड़ा दायित्व है। दिल्ली सरकार ईंधन संरक्षण और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है”। इसका असर यह हुआ है कि दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा मेट्रो में सफर करते हुए नजर आ रहे है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल रहा है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिए खास निर्देश

गौरतलब है कि PM Modi की अपील के बाद मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि “आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर मध्यप्रदेश राष्ट्रहित में पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के लिए संकल्पित है।

आगामी आदेश तक मेरे कारकेड में सुरक्षा की दृष्टि से न्यूनतम वाहन होंगे और भ्रमण के दौरान कोई वाहन रैली नहीं होगी। सभी मंत्रीगण भी यात्रा के समय न्यूनतम वाहनों का उपयोग करेंगे। साथ ही, नवनियुक्त निगम-मंडल पदाधिकारी सादगी से कार्यभार ग्रहण करेंगे। प्रदेशवासियों से भी आग्रह है कि वे सार्वजनिक परिवहन को अपनाएं। राष्ट्रहित सर्वोपरि है”।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी सभी विभाग और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दे दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 11, 2026

Rain Alert 12 October 2026

अक्टूबर 11, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 11, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 11, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 11, 2026