---Advertisement---

Delhi Assembly Election के बीच Maha Kumbh 2025 में PM Modi का हुआ आगमन; संगम में पूजा-अर्चना कर किया पवित्र स्नान; संतो को करेंगे संबोधित

PM Modi: दिल्ली में चुनावी सरगरमी के बीच पीएम मोदी आज प्रयागराज के महाकुंभ 2025 मेला क्षेत्र में पहुंचे जहां उन्होंने संगम में डुबकी लगाई।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 5, 2025 12:41 अपराह्न

PM Modi
Follow Us
---Advertisement---

PM Modi: दिल्ली की आज 70 सीट पर वोटिंग जारी है। दिल्ली में हल्की ठंड के बीच सियासी पारा पूरी तरह से गरमाया हुआ है। इसी बीच PM Modi आज प्रयागराज के Maha Kumbh 2025 मेला क्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होंने त्रिवेणी के संगम स्नान पर डुबकी लगाई। गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से यह कयास लगाए जा रहे थे कि पीएम मोदी प्रयागराज पहुंच सकते है। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ दिखे।

Delhi Assembly Election के बीच PM Modi ने संगम में लगाई डुबकी

बता दें कि आज सुबह की पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोटिंग के दौरान दिल्लीवासियों द्वारा ज्यादा से ज्यादा वोटिंग करने की अपील की, इसके बाद PM Modi प्रयागराज के Maha Kumbh 2025 के संगम तट पर पहुंचे। पहले उन्होंने पूजा स्नान किया, इसके बाद उन्होंने संगम में डुबकी लगाई। इस दौरान वह भगवा स्वेटशर्ट और ट्रैकसूट में नजर आए।

अखाड़ों के संतों को PM Modi करेंगे संबोधित

जानकारी के मुताबिक सूत्रों के मुताबिक धार्मिक स्नान के बाद पीएम मोदी अखाड़ों के संतों को संबोधित कर सकते है। गौरतलब है कि इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ के साथ अरियल घाट से महाकुंभ तक PM Modi नाव की सवारी करते हुए नजर आए। गौरतलब है कि इससे पहले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, अमित शाह समेत कई दिग्गज नेता और महान हस्तियों ने आस्था की डुबकी लगाई।

33 करोड़ से अधिक लोग कर चुके है स्नान

यूपी सरकार द्वारा दी जानकारी के अनुसार अभी तक 33 करोड़ से अधिक लोग महाकुंभ 2025 में पहुंच चुके है। आम लोग से लेकर खास लोग तक सभी लोग इस भव्य, दिव्य कुंभ का साक्षी बन रहे है। बता दें कि 26 फरवरी 2025 तक महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। माना जा रहा है कि 26 फरवरी तक 40 करोड़ से अधिक लोग संगम में डुबकी लगा सकते है। इसके अलावा प्रशासन की तरफ से भी पुख्ता इंतजाम किए गए है, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 17, 2026

Punjab News

अप्रैल 17, 2026

Punjab News

अप्रैल 17, 2026

Rashifal 18 April 2026

अप्रैल 17, 2026

Rain Alert 18 March 2026

अप्रैल 17, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 17, 2026