---Advertisement---

PM Modi BJP Headquarters: G20 की शानदार सफलता के बाद भाजपा मुख्यालय में पीएम मोदी का ग्रैंड वेलकम, कैबिनेट के कई मंत्री रहे मौजूद 

PM Modi BJP Headquarters: देर शाम बुधवार को पीएम मोदी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में भाग लेने पहुंचे। जहां उनका ग्रैंड वेलकम किया गया। दरअसल साल के अंत में 5 राज्यों में चुनाव होने हैं। इसमें सबसे अहम राजस्थान, मध्यप्रदेश, और छत्तीसगढ़ शामिल है। भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव की रणनीति को लेकर बैठक की।

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: सितम्बर 14, 2023 9:04 पूर्वाह्न

PM Modi BJP Headquarters
Follow Us
---Advertisement---

PM Modi BJP Headquarters: जी–20 की शानदार सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार देर शाम दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचे। जहां उनका ग्रैंड वेलकम किया गया। बता दें कि भाजपा मुख्यालय में इस दौरान कई कैबिनेट मंत्री मौजूद रहे। खबरों की मानें तो पीएम मोदी के मुख्यालय पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। वहीं केंद्रीय गृह गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने फूलों (पुष्प) से पीएम मोदी का स्वागत किया। बताया जा रहा है, पीएम मोदी केंद्रीय चुनाव समिति की अहम बैठक में हिस्सा लेने पहुंच थे।

भाजपा मुख्यालय पर पीएम मोदी का जोरदार स्वागत

देखा जाए तो 9 और 10 सितंबर को दिल्ली में हुए जी-20 को लेकर सबकी निगाहें टिकी थी। ऐसे में दुनिया भर के राष्ट्राध्यक्ष समिट में हिस्सा लेने पहुंचे थे। बहरहाल भारत ने सफलतापूर्वक जी-20 का आयोजन किया। ऐसे में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब दिल्ली भाजपा मुख्यालय पहुंचे तो पार्टी के वरिष्ट नेता और कार्यकर्ता ने उनका पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे पीएम मोदी

बता दें देर शाम बुधवार को पीएम मोदी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में भाग लेने पहुंचे। दरअसल साल के अंत में 5 राज्यों में चुनाव होने हैं। इसमें सबसे अहम राजस्थान, मध्यप्रदेश, और छत्तीसगढ़ शामिल है। भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव की रणनीति को लेकर बैठक की। सूत्रों की मानें तो बैठक में कई कैबिनेट मंत्री भी मौजूद रहे। बता दें कि केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक ठीक एक महीने पहले हुई थी। ऐसे में भाजपा एक बार फिर चुनाव को लेकर नई रणनीति बनाने में लगी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026