---Advertisement---

PM Modi को मिल सकता है Nobel Peace Prize, जानिए कैसे बने दावेदार

नोबेल शांति समिति के उप नेता ने मांग की है कि अबकी बार नोबेल पुरस्कार भारत के पीएम मोदी को मिलना चाहिए। पीएम मोदी ने कई मौके पर विश्व में शांति स्थापित करने की कोशिश की है।

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: मार्च 16, 2023 12:46 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

PM Modi: भारत के पीएम नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता लगातार बढाती ही जा रही है। भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी उनकी छवि काफी बड़े राजनेता के रूप में देखी जाती है। यही कारण है कि अमेरिका से लेकर चीन तक आज भारत से अपने संबंध को बेहतर बनाने में लगे हुए हैं। ऐसे में पीएम मोदी को लेकर एक और दिलचस्प खबर सामने आ रही है। ये खबर भारतवासियों के लिए काफी गौरवांवित करने वाली है।

बताया जा रहा है कि देश के पीएम नरेंद्र मोदी को जल्द ही नोबेल शांति पुरस्कार से नवाजा जा सकता है। इस समिति के उपनेता असले तोजे का कहना है कि ” पीएम मोदी की छवि विश्व लेवल पर सबसे अच्छे राजनेता के रूप में उभरकर आई है।” वहीं विश्व शांति कि तरफ अगर हम देखें तो पीएम मोदी ने सबसे ज्यादा काम किया है। ऐसे में अब पीएम मोदी को विश्व के सबसे बड़े पुरस्कार से नवाजा जाना चाहिए।

रूस – यूक्रेन युद्ध को बंद करवा सकते हैं PM Modi

असले तोजे ने वहीं पीएम मोदी की जमकर तारीफ भी की है। असले तोजे का मानना है कि “रूस – यूक्रेन के बीच चल रहे इस युद्ध को भी पीएम मोदी खत्म करवा सकते हैं। उन्होंने खुद को भी पीएम मोदी का सबसे बड़ा प्रशंसक बताया है।” भारत के विकास को लेकर असले तोजे ने कहा कि पीएम मोदी की वजह से ही भारत आज ऊचाइयों को छू रहा है। अगर पीएम का सानिध्य कुछ दिनों तक और रहा तो भारत को सबसे आमिर और तागतवर देश बनने से कोई नहीं रोक सकता है।

ये भी पढ़ें: Punjab News: IPS अधिकारी संग शादी रचाएंगे पंजाब के शिक्षामंत्री बैंस, जानें कौन हैं ज्योति

आखिर कौन है असले तोजे

पीएम मोदी के लिए विश्व के सबसे बड़े पुरस्कार की मांग करने वाले असले तोजे के बारे में आपको बता दें कि ये नोबेल शांति समिति के उप नेता है। इनके द्वारा ही ऐसे नेताओं का चुनाव किया जाता है, जो असल में नोबेल शांति पुरस्कार के हक़दार होते हैं। असले तोजे के बारे में फिलहाल जानकारी के अनुसार वो पेशे से लेखक भी हैं। तोजे ने मीडिया से बात करते हुए ये कहा है कि ” दुनिया को आज भारत से बहुत कुछ सिखने की जरूरत है। खास तौर पर यहां के पीएम मोदी से हम सभी को सीख लेनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: UKPSC JE 2021: एक और भर्ती निरस्त, 3853 अभ्यर्थियों का चयन अधर में, जानें कब होगा फिर एग्जाम

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026