---Advertisement---

PM Modi प्रधानमंत्री के पद पर कब तक रहेंगे? राजनाथ सिंह ने कहा-‘आने वाले कई चुनावों में पीएम पद के लिए कोई जगह खाली नहीं’

PM Modi: देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री के पद पर नरेंद्र मोदी कितने साल तक रहेंगे। राजनाथ सिंह ने चौंकाने वाली जानकारी देते हुए कहा कि आने वाले कई चुनावों में पीएम पद के लिए कोई जगह खाली नहीं है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 21, 2025 5:00 अपराह्न

PM Modi
Follow Us
---Advertisement---

PM Modi: यह तो आप जानते ही होंगे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीते 17 सितंबर 2025 को 75 साल के हो गए। ऐसे में विपक्षी दल कई बार कह चुका है कि पीएम मोदी को अब रिटायर हो जाना चाहिए। ऐसे में अक्सर पीएम मोदी के राजनीति से रिटायर होने के सवाल सामने आते रहते हैं। इसी बीच देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बता दिया है कि पीएम मोदी प्रधानमंत्री के पद पर कितने सालों तक रहेंगे।

PM Modi कब तक रहेंगे प्रधानमंत्री? राजनाथ सिंह ने दी जानकारी

‘TV9’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साफ किया कि 2029 और 2034 का चुनाव नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। इस समय और आने वाले कई सालों तक पीएम पद खाली नहीं है, क्योंकि नरेंद्र मोदी ही प्रधानमंत्री रहने वाले हैं।

‘India Today’ के साथ एक इंटरव्यू करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, ‘आने वाले कई सालों तक नरेंद्र मोदी ही प्रधानमंत्री रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि वे निर्विवाद हैं और आगे भी बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले कई चुनावों में प्रधानमंत्री पद के लिए कोई जगह खाली नहीं है, यही सच है।’

राजनाथ सिंह बोले- ‘पीएम मोदी बड़ी से बड़ी चुनौती में भी घबराते नहीं हैं’

रिपोर्ट के मुताबिक, राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपने रिश्तों को लेकर भी खुलकर बातचीत की। उन्होंने बताया, ‘पीएम मोदी के साथ उनके करीब 35 सालों से संबंध हैं। हम लोग पहली बार झांसी में मिले थे। हालांकि उस समय में और आज के समय में उनके कई बदलाव देखने को मिले हैं। खासतौर पर प्रधानमंत्री बनने के बाद कई ऐसे जटिल फैसले लिए हैं, जो लेने में कोई भी सोचेगा। वे बड़ी से बड़ी चुनौती में भी घबराते नहीं हैं, यही उनकी क्षमता है।’

राजनाथ सिंह ने आगे कहा, ‘दुनिया के कई बड़े नेता भी वैश्विक मामलों पर उनसे सलाह लेते हैं। मैंने पहले कभी किसी अन्य प्रधानमंत्री को विश्व नेताओं से जन्मदिन पर इतने व्यक्तिगत कॉल करते नहीं देखा है।’

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 4, 2026

Punjab News

नवम्बर 4, 2026

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 4, 2026

Punjab News

नवम्बर 4, 2026

Cyclone Murasu

नवम्बर 4, 2026

Delhi Pollution

नवम्बर 4, 2026