---Advertisement---

PM Modi In Karnataka: कर्नाटक में मेट्रो और मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन, पीएम ने विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

PM Modi In Karnataka: पीएम मोदी ने कर्नाटक में मेट्रो और मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: मार्च 25, 2023 5:58 अपराह्न

PM Modi In Karnataka
Follow Us
---Advertisement---

PM Modi In Karnataka: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को कर्नाटक के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने बेंगलुरु में नई मेट्रो लाइन का उद्घाटन किया। साथ ही चिक्काबल्लापुर में श्री मधुसूदन साईं मेडिकल साइंस एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने बेंगलुरु मेट्रो की व्हाइटफील्ड से कृष्णराजपुरा मेट्रो लाइन की सवारी भी की। पीएम मोदी ने मेट्रो का टिकट भी खरीदा।

विपक्ष पर साधा निशाना (PM Modi In Karnataka)

गौर हो कि बेंगलुरु मेट्रो का ये 13.71 किलोमीटर लंबे हिस्से का दूसरा फेज है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेट्रो में मौजूद लोगों से बातचीत भी की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत सभी के प्रयास से विकसित हो रहा है। उन्होंने कहा कि देश आगे बढ़ रहा है, इसमें सबकी भागीदारी है। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा।

वोट बैंक के कारण भाषाओं पर खेल खेला

पीएम मोदी ने कहा कि कुछ पार्टियों ने वोट बैंक के कारण भाषाओं पर खेल खेला। उन्होंने पहले की सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा (PM Modi In Karnataka) कि कन्नड़ में मेडिकल और इंजीनियरिंग शिक्षा पढ़ाने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाए। उन्होंने कहा कि पिछले 9 सालों में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर ईमानदारी से काम किया जा रहा है। मोदी ने कहा कि भारत के हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने का प्रयास भाजपा सरकार कर रही है।

ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi Disqualified: राहुल गांधी बोले- ‘सदस्यता रद्द करे फर्क नहीं पड़ता, सवाल पूछना बंद नहीं करूंगा’

गरीबों को वोट बैंक समझा गया है

कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार गरीब और मिडिल क्लास के आरोग्य को प्राथमिकता दे रही है। देश में सस्ती दवाओं की दुकानों और जन औषधि केंद्र खोले गए हैं। सरकार ने कन्नड़ सहित सभी भारतीय भाषाओं में मेडिकल की पढ़ाई का विकल्प दिया है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से देश में गरीबों को सिर्फ वोट बैंक समझा गया है। ऐसी राजनीति लंबे समय से चली आ रही है।

मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की समाधि पर भी गए

कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चिक्काबल्लापुर में मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की समाधि पर भी गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि चिकबल्लापुर आधुनिक भारत के आर्किटेक्ट में एस एक विश्वेश्वरैय्या की जन्मभूमि भी है। इस दौरान पीएम मोदी के साथ सीएम बसवराज बोम्मई भी मौजूद रहे।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cyclone Arnab

अक्टूबर 29, 2026

Karwa Chauth 2026

अक्टूबर 29, 2026

हरपाल सिंह चीमा

अक्टूबर 28, 2026

Punjab News

अक्टूबर 28, 2026

Rashifal 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026