---Advertisement---

वाइब्रेंट विलेज के 34 ग्राम पंचायत के प्रधानों को PM Modi ने दिया न्योता, जानें मुलाकात का उद्देश्य

Uttarakhand News: उत्तराखंड के 51 सीमावर्ती गांव को वाइब्रेंट विलेज के तौर पर चुना गया है। दरअसल सरकार ने वाइब्रेंट विलेज योजना निकाली थी। इस योजना के तहत सरकार इन गांवों में सड़क के साथ पानी और बिजली की सुविधा दे रही है। इसी के साथ वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत सरकार इन सीमावर्ती गांवों ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जुलाई 7, 2023 12:52 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Uttarakhand News: उत्तराखंड के 51 सीमावर्ती गांव को वाइब्रेंट विलेज के तौर पर चुना गया है। दरअसल सरकार ने वाइब्रेंट विलेज योजना निकाली थी। इस योजना के तहत सरकार इन गांवों में सड़क के साथ पानी और बिजली की सुविधा दे रही है। इसी के साथ वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत सरकार इन सीमावर्ती गांवों का विकास करके लोगों का पालन रोकना चाहती है। ऐसे में आपको बता दें कि, इन गांवों के विकास के लिए बड़े पैमाने पर योजनाएं बनाई जा रही हैं।

34 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को PM Modi ने भेजा न्योता

इसी कड़ी में एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल पीएम मोदी ने इन 51 वाइब्रेंट विलेज के 34 ग्राम पंचायतों के प्रधान व उनकी पत्नियों को सवंत्रता दिवस पर लाल किले के लिए बुलावा भेजा है। 15 अगस्त के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन 51 वाइब्रेंट विलेज के 34 ग्राम पंचायतों के प्रधान व उनकी पत्नियों के साथ विशेष बातचीत करेंगे और इन्हें सेंट्रल विस्टा का भ्रमण भी कराया जाएगा। इसी के साथ आपको बता दें कि, वाइब्रेंट विलेज की नोडल अधिकारी निकिता खंडेलवाल ने बताया कि, उत्तराखंड के 51 सीमावर्ती गांवों को वाइब्रेंट विलेज के तौर पर चुना गया है। इन गांवों के विकास के लिए बड़े पैमाने पर योजनाएं बनाई जा रही हैं।

Also Read: भारत का सीना चौड़ा करेगा Chandrayaan 3, ISRO ने जारी की लॉन्चिंग की डेट और टाइम

नए संसद भवन सेंट्रल विस्टा का भ्रमण भी कराया जाएगा

इसी के साथ उन्होंने बताया कि, पहली बार इन गांवों की 34 ग्राम पंचायतों के प्रधान उनके पति या पत्नी को पीएम मोदी ने सवंत्रता दिवस पर विशेष आमंत्रण दिया है। सभी प्रधानों को आईटीबीपी की गाड़ियों की मदद से दिल्ली भेजने की योजना है। इसके लिए आईटीबीपी से बातचीत हो रही है। साथ ही निकिता ने बताया कि, 2 दिन के इस दौरे के दौरान सभी अतिथियों को दिल्ली में सवंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान विशेष जगह पर बैठाया जाएगा और दूसरे दिन 16 अगस्त को सभी को नए संसद भवन सेंट्रल विस्टा का भ्रमण भी कराया जाएगा।

Also Read: HC से नहीं मिली राहत, तो सुप्रीम कोर्ट पहुंचे Manish Sisodia, जमानत के लिए लगाई गुहार

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bihar Politics

मार्च 7, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 7, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 7, 2026

US-Israel-Iran-War

मार्च 7, 2026

Shashi Tharoor

मार्च 7, 2026

LPG Price Hike

मार्च 7, 2026