---Advertisement---

छत्तीसगढ़ के युवाओं को PM Modi की सौगात, 50 हजार रोजगार देने का किया ऐलान, 26 हजार करोड़ के शिलान्यास भी किए

PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को 26,000 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें नगरनार स्थित एनएमडीसी स्टील लिमिटेड का इस्पात संयंत्र भी शामिल है। इस दौरान PM ने कहा कि युवाओं को नौकरी देना हमारा लक्ष्य है।

Avatar of Dinesh Verma

By: Dinesh Verma

Published: अक्टूबर 3, 2023 7:49 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

PM Modi: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार (3 अक्टूबर) को छत्तीसगढ़ दौरे पर जगदलपुर पहुंचे। जहां उन्होंने नगरनार में एनएमडीसी स्टील लिमिटेड के स्टील प्लांट सहित राज्य में 26,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इस दौरान उन्होंने युवाओं को रोजगार देने का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि राज्य के 50 हजार युवाओं को नगरनार स्थित एनएमडीसी स्टील लिमिटेड में रोजगार दिए जाएंगे।

सरकार ने बुनियादी ढांचे पर खर्च बढ़ाया

इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब हर राज्य, हर जिले और हर गांव का विकास होगा। विकसित भारत में भौतिक, डिजिटल और सामाजिक बुनियादी ढांचा भी इसके अनुरूप होना चाहिए भविष्य की आवश्यकताएं। यही कारण है कि हमारी सरकार ने इस वर्ष बुनियादी ढांचे पर खर्च बढ़ाकर 10 लाख करोड़ रुपये कर दिया है।

छत्तीसगढ़ को मिली रेल परियोजना की सौगात

उन्होंने आगे कहा कि “आज राज्य में रेलवे की कई बड़ी परियोजनाएं चल रही हैं, आजादी के इतने वर्षों में भी ताड़ोकी को रेलवे के नक्शे को जगह नहीं मिली थी लेकिन आज ताड़ोकी को नई रेल लाइन की सौगात मिल रही है। इससे आदिवासी साथियों को सुविधा मिलेगी। रेलवे की ये सभी परियोजनाएं इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर पैदा करेंगी।”

PM मोदी ने मां दंतेश्वरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने छत्तीसगढ़ दौरे के लिए सुबह 11 बजे जगदलपुर पहुंचे। जगदलपुर एयरपोर्ट से पीएम मोदी सीधा मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचे। जहां, उन्होंने पूजा-अर्चना कर देवी मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद वे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने नगरनार स्टील प्लांट देश को समर्पित किया। इसके अलावा 26,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jharkhand Protest

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Leave a Comment