---Advertisement---

PM मोदी ने किया बड़ा एलान, हर साल 23 अगस्त को मनाया जाएगा National Space Day

दक्षिण अफ्रीका और ग्रीस की यात्रा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधा बेंगलुरु पहुंचकर इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दें रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहां कि, मैं अपने आप को रोक नहीं पा रहा था मन में उमंग थी कि जल्दी देश पहुंचे और वैज्ञानिकों से मिलकर बधाई दें।

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अगस्त 26, 2023 9:00 पूर्वाह्न | Updated: अगस्त 26, 2023 10:53 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

National Space Day: 23 अगस्त को भारत ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग करवा कर इतिहास रच दिया। ऐसे में आपको बता दें कि, चंद्रयान 3 की चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करवा के भारत पहला ऐसा देश बन गया है जिसने ऐसा किया हो। इससे पहले रूस का लूना 25 भी चांद के दक्षिणी ध्रुव पर जाने की कोशिश कर रहा था लेकिन असफलतापूर्वक उसे निराशा हाथ लगी। दरअसल लूना 25 चांद की सतह पर जाकर क्रश हो गया जिसकी वजह से वह सॉफ्ट लैंडिंग नहीं कर पाया। ‌भारत की स्पेस एजेंसी इसरो की इस सफलता को लेकर पीएम मोदी ने इसरो के सभी वैज्ञानिकों को बधाई दी।

दिल्ली नहीं सीधा बेंगलुरू पहुंचे पीएम मोदी

इसी कड़ी में आपको बता दें कि, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के वैज्ञानिकों को बधाई देने के लिए पीएम मोदी बेंगलुरु पहुंच चुके हैं। दरअसल 26 अगस्त को दक्षिण अफ्रीका और ग्रीस की यात्रा को समाप्त करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली की बजाय सीधा बेंगलुरू पहुंचे। इसी के साथ इस दौरान पीएम मोदी इसरो टेलिमेटी ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क मिशन कंट्रोल परिसर में चंद्रयान-3 मिशन में शामिल इसरो टीम के वैज्ञानिकों से मुलाकात की। दरअसल जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो देशों की यात्रा करके बेंगलुरू पहुंचे वैसे ही वहां उनका भविष्य तरीके से स्वागत किया गया। ‌इस दौरान हवाई अड्डे पर पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्य भी मौजूद थे।

भावुक होकर कही ये बात

इसी कड़ी में आपको बता दें कि, दक्षिण अफ्रीका और ग्रीस की यात्रा के बाद पीएम मोदी सीधा बेंगलुरु में एचएएल हवाई अड्डे पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए जय जवान जय किसान जय विज्ञान और जय अनुसंधान। इसी के साथ पीएम मोदी ने आगे कहा कि, देश वैज्ञानिकों की इतनी बड़ी उपलब्धि के बाद मैं अपने आप को रोक नहीं पा रहा था। मन में उमंग थी कि जल्दी देश पहुंचे और वैज्ञानिकों से मिलकर बधाई दें।

उन्होंने आगे कहा कि, मैं खुद को रोक नहीं सका क्योंकि मैं देश में नहीं था, लेकिन मैंने भारत पहुंचने पर सबसे पहले बेंगलुरु जाने और हमारे वैज्ञानिकों से मिलने का फैसला किया। पीएम मोदी ने भावुक होकर वैज्ञानिकों से कहा, “मैं आपसे जल्द से जल्द मिलना चाहता था और आपको सलाम करना चाहता था… आपके प्रयासों को सलाम।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में इसरो टेलीमेट्री ट्रैकिंग और कमांड नेटवर्क मिशन कंट्रोल कॉम्प्लेक्स में घोषणा करते हुए कहा, “जिस स्थान पर चंद्रयान -3 का चंद्रमा लैंडर उतरा, उस बिंदु को ‘शिवशक्ति’ के नाम से जाना जाएगा।

नेशनल स्पेस दे के रूप में मनाया जाएगा ये दिन

23 अगस्त को चंद्रयान 3 ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करके इतिहास रच दिया। ऐसे में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 अगस्त को हर साल भारत नेशनल स्पेस दे के रूप में मनाए जाने को कहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा करते हुए कहा कि, 23 अगस्त को अब नेशनल स्पेस डे के रूप में मनाया जाएगा। इससे देश के नौजवानों को प्रेरणा मिलती रहेगी।

चांद पर तिरंगा पॉइंट

इसी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज इसरो के साइंटिस्टों को बधाई देते हुए यह भी बताया कि, जहां चंद्रयान-2 की छाप है वह तिरंगा पॉइंट कहलायेगा। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि जहां पर हमारे चंद्रयान-2 के पद चिन्ह पड़े हैं उसे स्थान को आज से तिरंगा पॉइंट के नाम से जाना जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 1, 2026

Punjab News

मार्च 1, 2026

Rain Alert 2 March 2026

मार्च 1, 2026

कल का मौसम 2 March 2026

मार्च 1, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 1, 2026