---Advertisement---

G20 Summit: समिट के लिए भारत नहीं आएंगे रूसी राष्‍ट्रपति पुतिन, इस वजह से नहीं करेंगे शिरकत

G20 Summit: अगले महीने भारत में जी 20 सम्मेलन होना है। इसकी मेज़बानी भारत कर रहा है।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अगस्त 25, 2023 9:23 अपराह्न

G20 Summit
Follow Us
---Advertisement---

G20 Summit: सितंबर महीने की शुरुआत में भारत में जी20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit India) का आयोजन होना है। इस सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) शामिल होने वाले थे लेकिन अब खबर आई है कि विशेष सैन्य अभियान के कारण इनका भारत आना कैंसिल हो गया है। इस बात की जानकारी क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव के द्वारा दी गई है।

इस चीज को बताया गया कारण

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के G20 Summit में न आने को लेकर प्रवक्ता ने कहा कि भारत में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने को लेकर पुतिन का कोई प्लान नहीं है। इन दिनों वे सैन्य अभियान पर खासतौर से ध्यान दे रहे हैं। बता दें, ICC यानी अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय ने पुतिन के ऊपर कई गंभीर आरोप लगाए हैं और पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट भी जारी किया है हालांकि, क्रेमलिन की ओर से इन सारे ही आरोपों को बेबुनियाद करार दिया गया है। कहा गया अगर पुतिन किसी दूसरे देश की यात्रा करते हैं तो उनकी गिरफ्तारी हो सकती है।

ब्रिक्स सम्मेलन में भी नहीं की शिरकत

इन्हीं कारणों की वजह से हाल ही में हुए ब्रिक्स सम्मेलन (BRICS Summit) में भी व्लादिमीर पुतिन ने शिरकत नहीं की हालांकि, इन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये इसमें भाग लिया और इसमें कहा कि पश्चिमी देशों की वजह से युक्रेन के डोनबास में रहने वाले लोग परेशानी में हैं। रूस का विशेष सैन्य अभियान इस युद्ध को खत्म करने को लेकर काम कर रहा है। पुतिन ने कहा कि हमारा लक्ष्य चल रहे युद्ध को खत्म करना है।

दुनिया में अधिकार जमाना चाहते हैं पश्चिमी देश

पुतिन ने ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल हुए नेताओं को संबोधित करते हुए कहा पश्चिमी देश दुनिया में अपना अधिकार जमाने की कोशिश कर रहे हैं और इसी वजह से यूक्रेन में मुश्किल परिस्थितियां बनी हुई हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 14 May 2026

मई 13, 2026

कल का मौसम 14 May 2026

मई 13, 2026

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Noida International Airport

मई 13, 2026

Anurag Dhanda

मई 13, 2026

Artificial Intelligence

मई 13, 2026