---Advertisement---

PM Modi Meeting On Covid-19: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच पीएम मोदी ने की समीक्षा बैठक

PM Modi Meeting On Covid-19: पीएम नरेंद्र मोदी ने आज यानी बुधवार को कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर समीक्षा बैठक की।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: मार्च 22, 2023 7:32 अपराह्न

PM Modi Meeting On Covid-19
Follow Us
---Advertisement---

PM Modi Meeting On Covid-19: पीएम नरेंद्र मोदी ने आज यानी बुधवार को कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री भारती प्रवीन पवार, पीएमओ के अधिकारी सहित अन्य मौजूद (PM Modi Meeting On Covid-19) रहे।

कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी

गौर हो कि पिछले कुछ दिनों से देश में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। आज सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर आंकड़े जारी किए गए। इसके मुताबिक बुधवार को 1134 नए मामले मिले। इसके बाद भारत में एक्टिव मामलों की संख्या 7026 हो गई (PM Modi Meeting On Covid-19) है।

ये भी पढ़ें: भारत में तेजी से फैल रहा Covid का New Variant, जानें कितना खतरनाक है ये वायरस

अब तक 5 लाख से अधिक मरीजों की मौत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जो आंकड़ा जारी किया गया है उसके मुताबिक देश में कोरोना के अब तक कोरोना के 4 करोड़ 46 लाख 98 हजार 118 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। 21 मार्च को दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़ और दक्षिण राज्य केरल में कोरोना वायरस के कारण एक-एक मरीज की मौत हुई है। भारत में कोरोना से अब तक करीब 5 लाख 30 हजार 813 मरीजों की मौत हो चुकी है।

एक्टिव केस 7026 (PM Modi Meeting On Covid-19)

जानकारी के अनुसार मंगलवार को कोरोना के 699 नए मामले दर्ज किए गए थे। इस दौरान 2 लोगों की मौत भी हुई थी। वहीं, आज 662 लोगों ने कोरोना को मात दी है। नए केस आने के बाद भारत में कोरोना वायरस के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 7026 हो गई है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026