---Advertisement---

PM Modi और उनकी मां का अपमान करने के आरोप में Mohammed Rizvi गिरफ्तार, Rahul Gandhi और Tejashwi Yadav की प्रतिक्रिया का देश कर रहा है इंतजार

PM Modi: बीते दिन Mohammed Rizvi नाम के एक शख्स ने भरे मंच से PM Modi और उनकी मां के बारे में अपशब्द कहा था।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 29, 2025 1:05 अपराह्न

PM Modi
Follow Us
---Advertisement---

PM Modi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव बीते कुछ दिनों से बिहार में लगातार जनसभाओं को संबोधित कर रहे है, लेकिन कल कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद बिहार की राजधानी पूरी तरह से गरमा गई है। बीते दिन राहुल गांधी के वोटर अधिकार रैली के दौरान Mohammed Rizvi नाम के एक शख्स ने भरे मंच से PM Modi और उनकी मां के बारे में अपशब्द कहा था, जिसके बाद अमित शाह, जेपी नड्डा समेत बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है। इसके अलावा दरभंगा पुलिस ने मोहम्मद रिजवी को गिरफ्तार भी कर लिया है।

गौरतलब है कि रिजवी ने सार्वजनिक रूप से प्रधानमंत्री और उनकी मां के बारे में अपशब्द कहा था। वहीं सबसे बड़ा सवाल यह भी है कि अभी तक राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने अभी तक इसपर अपनी प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी है, क्योंकि यह घटना उनके कार्यक्रम के दौरान हुई थी।

PM Modi और उनकी मां का अपमान करने के आरोप में Mohammed Rizvi गिरफ्तार

Republic World की एक रिपोर्ट के मुताबिक बिहार पुलिस ने शुक्रवार को दरभंगा में कांग्रेस के नेतृत्व वाली ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और उनकी दिवंगत मां के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोपी मोहम्मद रिजवी उर्फ ​​राजा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मोहम्मद रिजवी उर्फ ​​राजा सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भपुरा गांव का निवासी है। घटना के मामले में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

Rahul Gandhi और Tejashwi Yadav की प्रतिक्रिया का देश कर रहा है इंतजार

बता दें कि बीते दिन Mohammed Rizvi नाम के एक शख्स ने PM Modi और उनकी दिवंगत मां के लिए अपशब्द का इस्तेमाल किया था। पुलिस द्वारा शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि अभी तक इस मामले में Rahul Gandhi और Tejashwi Yadav की प्रतिक्रिया सामने नहीं है। जिसके बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है और लोग यह जानना चाहते है कि आखिर अभी तक इन दोनों नेताओं की प्रक्रिया सामने क्यों नहीं आई है, क्योंकि यह घटना उसी स्थान पर हुई, जहां राहुल गांधी और तेजस्वी यादव आने वाले थे।

PM Modi और उनकी मां का अपमान करने पर Amit Shah ने दी प्रतिक्रिया

इस घटना के बाद बिहार में सियासी पारा सातवे आसमान पर है, Amit Shah ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “बिहार के दरभंगा में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और उनकी स्वर्गीय माताजी के लिए कांग्रेस और आरजेडी के मंच से जिस प्रकार गालियों से भरी अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है, वह न केवल निंदनीय है, बल्कि हमारे लोकतंत्र को भी कलंकित करने वाला है।

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की राजनीति अपने निम्न स्तर पर आ पहुँची है। उनको यह बर्दाश्त नहीं हो पा रहा है कि कैसे एक गरीब माँ का बेटा बीते 11 वर्षों से प्रधानमंत्री पद पर बैठा हुआ है और अपने नेतृत्व में देश को निरंतर आगे ले जा रहा है। यह साफ दर्शाता है कि कांग्रेस पार्टी अपने उस चाल-चरित्र में वापस लौट आई है, जिसके माध्यम से उसने हमेशा देश की राजनीतिक संस्कृति में जहर घोलने का काम किया”। burx

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026