---Advertisement---

PM Modi Objectionable Poster Row: पीएम मोदी के खिलाफ पोस्टर लगाने का मामला, 8 लोग गिरफ्तार

PM Modi Objectionable Poster Row: मोदी हटाओ, देश बचाओ पोस्टर लगाने के मामले में गुजरात पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: मार्च 31, 2023 3:29 अपराह्न

PM Modi Objectionable Poster Row
Follow Us
---Advertisement---

PM Modi Objectionable Poster Row: गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पोस्टर लगाना कुछ लोगों को महंगा पड़ गया। गुजरात पुलिस ने शुक्रवार को ‘मोदी हटाओ, देश बचाओ’ पोस्टर लगाने के मामले में अहमदाबाद से 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सभी लोगों से पूछताछ कर रही है।

पोस्टर मामले में 8 लोग गिरफ्तार (PM Modi Objectionable Poster Row)

समाचार एजेंसी एएनआई के रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात के अहमदाबाद के कई इलाकों में ‘मोदी हटाओ, देश बचाओ’ पोस्टर लगाए जा रहे हैं। इसी मामले में अहमदाबाद पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट के मुताबिक अहमदाबाद में जो गिरफ्तारी की गई है, वह आम आदमी पार्टी की ओर से पीएम मोदी के खिलाफ शुरू किए गए अभियान के बाद शुरू हुई है। दरअसल, गुरुवार को ही आम आदमी पार्टी की ओर से पोस्टर अभियान मोदी हटाओ, देश बचाओ शुरू की गई थी।

ये भी पढ़ें: AAP Campaign: 10 अप्रैल से इस पोस्टर अभियान का AAP करेगी शुरुआत, मोदी सरकार को घेरने की कोशिश

आम आदमी पार्टी ने साधा निशाना

वहीं, पुलिस कार्रवाई के बाद आम आदमी पार्टी ने घटना की निंदा की है। आप की गुजरात इकाई ने ट्वीट कर कहा कि- ‘गुजरात पुलिस के इस कदम ने साबित कर दिया कि देश में लोकतंत्र खतरे में हैं.’ वहीं, गुजरात आम आदमी पार्टी के उपाध्यक्ष सागर रबारी ने कहा कि पार्टी ने कई अन्य राज्यों में इस तरह के पोस्टर लगाए थे। लेकिन केवल गुजरात पुलिस ने मामला दर्ज किया। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद में लोग अपने संवैधानिक अधिकारों से वंचित हैं, ये देश का एकमात्र ऐसा शहर है। यहां पुलिस आपको कभी भी गिरफ्तार कर सकती है। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

पुलिस का बयान

वहीं, गिरफ्तार के बाद पुलिस की ओर से जारी प्रेस नोट में कहा गया कि- ‘पुलिस ने 8 लोगों को वटवा, नारोल, इनसपुर और वडज जैसे इलाकों से गिरफ्तार किया है। इन लोगों पर मोदी हटाओ, देश बचाओ के पोस्टर लगाकर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप है। पोस्टर लगाने के बाद पुलिस ने कई थानों में एफआईआर दर्ज की थी।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026