---Advertisement---

जातिगत जनगणना पर बोले PM Modi- हिंदुओं को बांटने की कोशिश, कांग्रेस पर लगाया ये आरोप

PM Modi: बिहार में जातिगत जनगणना और इसके नतीजों के बाद सबसे बड़े जाति समूह ओबीसी-ईबीसी को लेकर राजनीति के बीच पीएम मोदी ने कहा है कि सबसे बड़ी आबादी गरीबों की है। उन्होंने कहा कि ये प्रयास हिंदुओं को बांटने के लिए किया जा रहा है।

Avatar of Dinesh Verma

By: Dinesh Verma

Published: अक्टूबर 3, 2023 11:47 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

PM Modi: बिहार की जातिगत जनगणना और इसके नतीजों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। छत्तीसगढ़ पहुंचे PM मोदी ने जातिगत जनगणना पर बोलते हुए कहा कि मेरे हिसाब से सबसे बड़ी आबादी गरीबों की है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की बात याद दिलाते हुए पूछा कि क्या कांग्रेस अब मुसलमानों का हक कम करना चाहती है और अगर आबादी से हक निर्धारित होगा तो क्या हिंदू आगे बढ़कर पूरा हक लें ?

‘मेरे लिए गरीब सबसे बड़ी आबादी है’

PM मोदी ने जातिगत जनगणना की घोषणा के एक दिन बाद, ये प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बिहार का नाम नहीं लिया, बल्कि कांग्रेस के बहाने यह बात कही। उन्होंने कहा, “कल से कांग्रेस ने अलग राग अलापना शुरू कर दिया है। कांग्रेस के नेता कहते हैं कि जितनी आबादी उतना हक। मैं कहता हूं कि इस देश में सबसे बड़ी कोई आबादी है तो वह गरीब है। इसलिए मेरे लिए गरीब सबसे बड़ी आबादी है। जिसके कलयाण के लिए काम करना मेरा कर्तव्य है।”

‘कांग्रेस ने हिंदुओं को बांटने का रखा है लक्ष्य’

उन्होंने आगे कहा, “मैं सोच रहा था कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह जी क्या सोच रहे होंगे। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह जी कहते थे कि देश के संसाधनों पर पहला हक अल्पसंख्यकों का है, उसमें भी मुसलमानों का है। अब कांग्रेस कह रही है कि आबादी तय करेगी कि पहला हक किसका होगा। अगर ऐसा है तो अल्पसंख्यक खत्म हो जाएंगे।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हिंदुओं को बांटने का लक्ष्य रखा है। चुनाव से पहले ऐसा करना एक बड़ी साजिश की ओर इशारा करता है।

‘देश के संसाधनों पर पहला हक गरीबों का’

PM मोदी ने कहा कि सबसे बड़ी जाति गरीब है और कांग्रेस और उसके सहयोगियों की नई साजिश से हमें सतर्क रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर हक की बात हो तो मैं कहूंगा कि भारत के गरीबों का देश के संसाधनों पर पहला हक है, चाहे वह दलित हो, पिछड़ा हो या सामान्य वर्ग से हो। मेरे लिए सबसे बड़ी जाति गरीब है और हमें उनका जीवन बदलना है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 27, 2026

Punjab News

जून 27, 2026

कल का मौसम 28 June 2026

जून 27, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 27, 2026

Modinagar News

जून 27, 2026

Anurag Dhanda

जून 27, 2026

Leave a Comment