---Advertisement---

‘एक बड़ी त्रासदी…’ कैप्टन स्मित मच्छार की हिम्मत की सलामी ठोकते दिखे PM Modi, दिया ये पैगाम

PM Modi: फ्लाईदुबई उड़ान के दौरान साहस के दम पर कैप्टन स्मित मच्छार ने लोगों की जान बचाई। घायल होने के बावजूद उन्होंने जिस तरह से हिम्मत दिखाई उसे लेकर प्रधानमंत्री ने उनकी तारीफ की । जानिए क्या है पूरा मामला।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 1, 2026 11:07 पूर्वाह्न

PM Modi
Follow Us
---Advertisement---

PM Modi: एक जांबाज कैप्टन जो फ्लाईदुबई की उड़ान लेकर सैकड़ो यात्रियों के साथ चला लेकिन उसे नहीं पता था कि रास्ते में उसका को पायलट ही धोखा देगा। उस पर चाकू से हमला किया जाएगा लेकिन अपनी हिम्मत दिखाते हुए पायलट स्मित मच्छार ने कुछ ऐसा किया कि सोशल मीडिया पर उनकी बहादुरी के चर्चे होने लगे हैं। यही वजह है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनकी तारीफ की और बताया कि भारत को उन पर गर्व है। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर और क्यों अपने साहस को लेकर पायलट स्मिथ चर्चा में आ गए हैं।

PM Modi ने कैप्टन स्मित मच्छार की हिम्मत को लेकर क्या कहा

पीएम मोदी ने x प्लेटफार्म पर पोस्ट में लिखा, “कैप्टन स्मित मच्छर एक हीरो हैं। सबसे बड़े खतरे का सामना करते हुए और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, उन्होंने बहुत हिम्मत दिखाई और दूसरों की जान बचाने का पक्का इरादा दिखाया। उनकी बहादुरी ने सैकड़ों जानें बचाने और एक बड़ी त्रासदी को टालने में मदद की। भारत को कैप्टन मच्छर पर गर्व है। उनके जल्दी ठीक होने, नई ताकत और अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।”

पीएम मोदी ने क्यों की कैप्टन की तारीफ

रिपोर्ट्स की बात करें तो बताया जा रहा है कि दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान के दौरान सह-पायलट ने कैप्टन स्मिथ पर चाकू से हमला किया। बताया जा रहा है कि विमान को क्रैश करने की कोशिश की जा रही थी। पायलट घायल हो गए बावजूद इसके अपनी बहादुरी दिखाते हुए कैप्टन ने को पायलट के हमले का मुकाबला किया। कॉर्कपिट का दरवाजा खोलकर क्रू और यात्रियों को संभाला और उनकी जान बचाने में सफल रहे। यह घटना निश्चित तौर पर दिल दहला देने के लिए काफी है क्योंकि स्मित मच्छार की वजह से सैकड़ो लोगों की जान बच सकी।

ऐसे में पीएम मोदी ने पायलट की तारीफ करते हुए कहा है कि उनकी वजह से एक त्रासदी और ऐसे देश को उन पर गर्व है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 1, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 1, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 1, 2026

Rule Changes From October 2026

अक्टूबर 1, 2026

Rashifal 1 October 2026

सितम्बर 30, 2026

Rain Alert 1 October 2026

सितम्बर 30, 2026