‘मेरी स्वर्गीय माता को…’ गाली देने वालों को PM Modi का खास संदेश, कर दी ये विशेष अपील, जानें सबकुछ

PM Modi ने बीते दिन एक वीडियो शेयर किया, जहां उन्होंने गाली देने वाले बच्चों का मार्गदर्शन किया, साथ ही उन्होंने खास अपील भी की है।

PM Modi

फाइल फोटो

PM Modi: देश के प्रधानमंत्री आजकल इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हो गए है। मालूम हो कि जंतर मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर इंस्टाग्राम के माध्यम से ही PM Modi लगातार यूथ से बातचीत कर रहे है। वहीं बीते रात प्रधानमंत्री ने एक और वीडियो शेयर किया है।

दरअसल सोशल मीडिया पर लगातार ऐसी वीडियो वायरल हो रही है, जहां प्रधानमंत्री के लिए कुछ बच्चे अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए नजर आ रहे है। इसके अलावा उनकी माता जी के बारे में भी गलत भाषा का प्रयोग किया गया था। वहीं अब इसपर पीएम मोदी ने चुप्पी तोड़ दी है। साथ ही उन्होंने गाली देने वाले बच्चों को खास संदेश दिया है।

गाली देने वालों को PM Modi का खास संदेश

बता दें कि PM Modi ने अपने एक्स हैंडलस पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि हाय फ्रेंड्स आज तो मन करता है कि बात करूं। जंतर मंतर पर जो कुछ भी हुआ, देश और दुनिया ने देखा। कुछ शरारती बच्चों ने भद्दी-भद्दी दी। किसी भी सभ्य समाज को शोभा ना दे ऐसे शब्दों का प्रयोग किया गया। मुझे तो गालियां दी गई, मेरी स्वर्गीय माता को भी गाली दी गई। ना जाने कितना भद्दा स्वरूप था, लेकिन मैं आज बात करना चाहता हूं। बचपन में गलतियां होती है।

और बचपन में गलतियों से सुधरने का अवसर होता है। यही तो बचपना है। और इसलिए मैं समाज के अंजर जो आक्रोश है उसको भली भाती समझ सकता हूं। लेकिन समय है इन बच्चों को गले लगाकर राह दिखाने का यह गुमराह बच्चे है। मैं उनको माफ करना चाहता हूं। समाज भी मेरी इस बात को स्वीकार करें।

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक आंदोलन के दौरान PM Modi और उनकी माता को लेकर अभद्र टिप्णी की गई थी। जिसके बाद कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थी। वहीं अब इस मामले में खुद प्रधानमंत्री ने चुप्पी तोड़ी है। बीते कुछ दिनों से कई ऐसी वीडियो सामने आ रही थी, जिसमे गाली देने वाले बच्चों की पिटाई करते हुए नजर आ रहे थे।

वहीं जिन बच्चों ने ऐसी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। अब वह वीडियो बनाकर माफी मांगते हुए नजर आए। वहीं अब इस मामले में पीएम मोदी ने वीडियो जारी कर दिया। जिसने उन्होंने साफ कह दिया कि उन्होंने बच्चों को माफ कर दिया है।

 

Exit mobile version