---Advertisement---

MP में PM Modi का चुनावी शंखनाद, ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम में बोले- कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत

PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी ने MP में चुनावी शंखनाद कर दिया है। उन्होंने आज 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 27, 2023 12:47 अपराह्न

PM Modi
Follow Us
---Advertisement---

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (27 जून, मंगलवार) मध्य प्रदेश के भोपाल में चुनावी शंखनाद किया। इस दौरान उन्होंने ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के तहत देश के 10 लाख बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं को वर्चुअली संबोधित किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश की धरती वीरों की धरती है। BJP को दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनाने में इसका अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि वीरों की इस धरती पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुझे काफी खुशी महसूस हो रही है।

ये भी पढे़ं: PM Modi ने पांच राज्यों को दी Vande Bharat Train की सौगात, हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, जानिए हर ट्रेन का रूट

‘MP ने BJP को सबसे बड़ी पार्टी बनाया’

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश की धरती वीरों की धरती है। BJP को दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनाने में इसका अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि वीरों की इस धरती पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुझे काफी खुशी महसूस हो रही है। उन्होंने कहा कि आप सभी (कार्यकर्ता) पूरे साल बूथ स्तर के कार्यक्रमों में व्यस्त रहते हैं। इन दिनों भी आप कई कार्यक्रमों में व्यस्त होंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि ये सब आपकी वजह से ही संभव हो पाया है। आपने ही BJP को इतना बड़ा बनाया है। आप इसी तरह मेहनत करते रहें।

‘कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 9 साल पूरे हो गए हैं और इन दिनों देशभर में कार्यक्रम हो रहे हैं। इन कार्यक्रमों में आप बहुत मेहनत कर रहे हैं, इसकी जानकारी मुझे भी है। मुझ तक समय-समय पर आपकी जानकारियां पहुंचती रहती है। उन्होंने कहा कि अमेरिका और मिस्र दौरे के दौरान भी मुझे आपके प्रयासों की जानकारी मिलती रहती थी। मैं इस बात से खुश हूं की आप सच्चे मन से मेहनत कर रहे हैं। जिसका परिणाम आपको जरूर मिलेगा। उन्होंने कहा कि भारत वापस आते ही मैं सबसे पहले आपके मिलने आया हूं। मुझे आपसे बात करके काफी खुशी महसूस होती है। ये मेरी लिए सुखद और आनंददायक होता है। क्योंकि आपसे ही मुझे प्रेरणा मिलती है।

ये भी पढ़ें: Wrestlers Protest: बृजभूषण के खिलाफ पहलवानों का नया ऐलान, अब सड़कों पर नहीं होगा दंगल, कोर्ट में होगी लड़ाई

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026