---Advertisement---

Ahmedabad Plane Crash के बाद एक्शन में PM Modi! Amit Shah से वार्ता कर लिया जायजा, हादसे की ज़द में मेडिकल हॉस्टल के आने की आशंका

मामले की गंभारता को देखते हुए पीएम मोदी एक्शन मे हैं और उन्होंने Ahmedabad Plane Crash के बाद गृह मंत्री अमित शाह से वार्ता कर स्थिति का जायजा लिया है। खबर है कि केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू मौके पर पहुंच रहे हैं। इस बीच Air India लगातार अपडेट साझा कर लोगों को ताजा जानकारी उपलब्ध करा रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 12, 2025 4:53 अपराह्न

Ahmedabad Plane Crash
Follow Us
---Advertisement---

Ahmedabad Plane Crash: भयावह घटना के बाद देश में शोक का माहौल है। लोग अहमदाबाद प्लेन क्रैश की खबरें सुनकर स्तब्ध हैं। Air India का विमान इस कदर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है कि सैकड़ों यात्रियों की सुरक्षा संदेह के घेरे में है। एयर इंडिया ने क्रू मेंबर्स को लेकर कुल 242 लोगों के दुर्घटनाग्रस्त विमान में होने की पुष्टि की है। खबर है कि Ahmedabad Plane Crash होने के बाद जिस इमारत पर गिरा वो एक मेडिक हॉस्टल है। आशंका जताई जा रही है कि हॉस्टल में रहने वाले छात्र भी इस दुर्घटना की चपेट में आए हैं। हालांकि, इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद PM Modi एक्शन मे हैं और उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से वार्ता कर स्थिति का जायजा लिया है। केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू मौके पर पहुंच कर स्थिति को समझने की कोशिश में जुटे हैं।

भयानक हादसा Ahmedabad Plane Crash के बाद एक्शन में पीएम मोदी!

प्रधानमंत्री ने सबसे पहले एयर इंडिया के विमान दुर्घटनाग्रस्त होने पर दुख जताया है। PM Modi ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर लिखा है कि “अहमदाबाद में हुई त्रासदी ने हमें स्तब्ध और दुखी कर दिया है। यह शब्दों से परे हृदय विदारक है। इस दुख की घड़ी में, मेरी संवेदनाएं इससे प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं। मैं मंत्रियों और अधिकारियों के संपर्क में हूं जो प्रभावित लोगों की सहायता के लिए काम कर रहे हैं।” पीएम मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह से वार्ता कर Ahmedabad Plane Crash से जुड़ी स्थिति की जानकारी ली है। पीएम मोदी ने राहत-बचाव कार्य को रफ्तार देने की बात कही है, ताकि घायलों को समुचित इलाज उपलब्ध कराकर बचाया जा सके।

अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे की ज़द में मेडिकल हॉस्टल के आने की आशंका

सोशल मीडिया पर Air India विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से जुड़े कई तरह की खबरें चल रही हैं। अपुष्ट दावों के मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त विमान जिस इलाके में गिरा है वो रिहायशी इलाका है। Ahmedabad Plane Crash की ज़द में एक मेडिकल हॉस्टल के आने की आशंका भी है जिसमें छात्र रहते थे। जिस हिसाब से ये दुर्घटना हुई है उससे बड़े नुकसान की आशंका है। हालांकि, अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं सामने आई है। राहत-बचाव का कार्य जारी है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 17, 2026

Indian Economic

अप्रैल 17, 2026

Rahul Gandhi

अप्रैल 17, 2026

Shivpuri Accident News

अप्रैल 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026