---Advertisement---

PM Modi Uzbekistan Visit: क्यों खास है प्रधानमंत्री मोदी का उज़्बेकिस्तान दौरा, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से हो सकती है मुलाकात, जानें सबकुछ

PM Modi Uzbekistan Visit: पीएम मोदी एक बार फिर अपने चार दिवसीय दौरे पर निकलने के लिए पूरी तरह से तैयार है। जहां वह कई प्रमुख नेताओं से मुलाकात करेंगे।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 28, 2026 10:21 पूर्वाह्न

PM Modi Uzbekistan Visit
Follow Us
---Advertisement---

PM Modi Uzbekistan Visit: पीएम मोदी एक बार फिर अपने चार दिवसीय दौरे पर निकलने के लिए पूरी तरह से तैयार है। जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री 29 और 30 अगस्त को उज़्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद का दौरा करेंगे। इसके बाद वह 31 अगस्त से 1 सितंबर तक किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित 26वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। गौरतलब है कि ये दौरा काफी खास माना जा रहा है क्योंकि अमेरिका की तरफ से लगातार पाबंदी के बाद भी पीएम मोदी और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात हो सकती है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

PM Modi Uzbekistan Visit क्यों है खास?

मध्य एशिया भारत की विदेश नीति में बेहद महत्वपूर्ण क्षेत्र माना जाता है। भारत इस क्षेत्र को अपने विस्तारित पड़ोस के रूप में देखता है। उज़्बेकिस्तान समेत मध्य एशियाई देशों के साथ मजबूत रिश्ते भारत के लिए व्यापार, ऊर्जा सुरक्षा, कनेक्टिविटी और रणनीतिक सहयोग के लिहाज से अहम हैं। माना जा रहा है कि इसी वजह से प्रधानमंत्री मोदी उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव के निमंत्रण पर ताशकंद पहुंचेंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि पीएम मोदी का यह दौरा भारत की मध्य एशिया नीति को नई गति दे सकता है। इसके बाद माना जा रहा है कि पीएम मोदी रूस के राष्ट्रपति से भी मुलाकात कर सकते है। जो काफी महत्वपूर्ण हो सकता है।

पीएम मोदी और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन क्यों है महत्वपूर्ण

बता दें कि 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में ब्रिक्स सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस दौरान ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, ईरान समेत दुनिया के कई देश इस सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। गौरतलब है कि इससे पहले खुद भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर रूस के राष्ट्रपति से मुलाकात कर चुके है। इसके अलावा अमेरिका लगातार रूस और ईरान से तेल खरीदने वाले देशों पर प्रतिबंध लगा रहा है। चूंकि इस मीटिंग में चीन, रूस और ईरान देश के नेता मौजूद होंगे तो माना जा रहा है कि अमेरिका को लेकर इन देशों के बीच बातचीत हो जाए, क्योंकि रूस और ईरान पर यूएस लगातार प्रतिबंध लगा रहा है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

 Punjab News

सितम्बर 15, 2026

Punjab News

सितम्बर 15, 2026

Arvind Kejriwal

सितम्बर 15, 2026

Punjab News

सितम्बर 15, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 15, 2026

Rashifal 16 September 2026

सितम्बर 15, 2026