---Advertisement---

अमेरिका के बाद मिस्र की यात्रा पर जाएंगे PM Modi, भारतीय सैनिकों को देंगे श्रद्धांजलि, इस खास मस्जिद का करेंगे दौरा

PM Modi: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की यात्रा के बाद 24 जून को मिस्र के लिए रवाना होंगे। उनसे इस दौरे को काफी ऐतिहासिक माना जा रहा है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 20, 2023 3:11 अपराह्न

PM MODI
Follow Us
---Advertisement---

PM Modi: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों अमेरिका की यात्रा पर हैं। वे आज ही अमेरिका के लिए रवाना हुए हैं। कल (21 जून, बुधवार) से 24 जून तक PM अमेरिका की यात्रा पर रहेंगे। इसके बाद PM मोदी 24 जून को मिस्र की यात्रा पर रवाना होंगे। उनसे इस दौरे को काफी ऐतिहासिक माना जा रहा है। क्योंकि 1997 के बाद कोई भी भारतीय प्रधानमंत्री मिस्र नहीं गया है। वहीं, PM मोदी की भी ये पहली मिस्र यात्रा होगी। इस यात्रा के दौरान PM मोदी मिस्र की प्रसिद्ध अल-हाकिम मस्जिद भी जाएंगे। दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग बढ़ाने को लेकर भी ये दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ये भी पढे़ं: PM Modi के अमेरिकी दौरे को लेकर जोरों पर तैयारियां, धुआंधार तरीके से होगा स्वागत, यहां जानिए सारे इवेंट्स के शेड्यूल

पहली बार मिस्र की यात्रा पर जाएंगे PM मोदी

भारत सरकार के विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि PM का मिस्र दौरा तय हो गया है। अमेरिका के बाद PM मिस्र की यात्रा पर जाएंगे। इस दौरान वे मिस्त्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतह अल-सिसी के साथ कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा वे मिस्र की अल-हाकिम मस्जिद का भी दौरा करेंगे। बता दें कि 1980 में बोहरा मुस्लिम समुदाय ने इस मस्जिद का पुनर्निर्माण करवाया था। PM मोदी के इस दौरे की खास बात ये है कि उनका ये छठवां विदेशी दौरा है, जहां वे मस्जिद जाएंगे।

सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे PM

कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरे के दौरान PM काहिरा में स्थित हेलियोपोलिस कॉमनवेल्थ वॉर ग्रेव कब्रिस्तान भी जाएंगे। जहां वे प्रथम विश्व युद्ध में शहीद हुए 4 हजार भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। भारत सरकार के विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने उम्मीद जताई है कि PM की ये यात्रा दोनों देशों के बीच दोस्ती को और मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि इस यात्रा से दोनों देशों के बीच कारोबार सहित अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ने की पूरी उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: PM Modi US Visit: अमेरिकी दौरे पर रवाना हुए प्रधानमंत्री, जाने से पहले कांग्रेस को कहा- थैंक्यू, इनका भी जताया आभार

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 21 September 2026

सितम्बर 20, 2026

8th Pay Commission

सितम्बर 20, 2026

Bullet Train

सितम्बर 20, 2026

Rain Alert 21 September 2026

सितम्बर 20, 2026

Jharkhand News

सितम्बर 20, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 20, 2026