---Advertisement---

खुशखबरी! मुख्यमंत्री मोहन यादव ने PM Shri Dharmik Paryatan Heli Seva का किया उद्घाटन, दो ज्योतिर्लिंगों के लिए सेवा शुरू

PM Shri Dharmik Paryatan Heli Seva: मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार को उज्जैन में डीआरपी लाइन्स स्थित हेलीपैड पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान पीएम श्री धार्मिक पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा का उद्घाटन किया।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 16, 2024 3:09 अपराह्न

PM Shri Dharmik Paryatan Heli Seva
Follow Us
---Advertisement---

PM Shri Dharmik Paryatan Heli Seva: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को उज्जैन में डीआरपी लाइन्स स्थित हेलीपैड पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान पीएम श्री धार्मिक पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा का उद्घाटन किया।आपको बता दें कि पीएम श्री उज्जैन-ओंकारेश्वर-इंदौर-भोपाल के बीच धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू होगी। मुख्यमंत्री ने पीएम श्री पर्यटन हवाई सेवा के लिए फ्लाइट बुकिंग वेबसाइट का भी डिजिटल शुभारंभ किया। बता दें कि पहले चरण में भोपाल-सिंगरौली-जबलपुर-रीवा के बीच एयर टैक्सियों का संचालन शुरू होगा।

मुख्यमंत्री ने दी जानकारी

मीडिया से बात करते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव पीएम श्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा का उद्घाटन करने के बाद कहा,

“मध्य प्रदेश सरकार राज्य में हवाई सेवाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है, दो ज्योतिर्लिंगों के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू की गई हैं।”

मोहन यादव ने एक्स पर किया पोस्ट

इससे पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “विकास भी, आध्यात्म भी आज बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से गंगा दशहरा के पावन पर्व पर “पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा” का शुभारंभ किया।

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री narendramodi जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश नित-नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। कार्यक्रम में माननीय सांसद श्री bjpanilfirojiya जी एवं अन्य कई गणमान्य साथी व नागरिक उपस्थित रहे”।

8 शहरों से जुड़ेगी सेवा

जानकारी के मुताबिक पीएम श्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा राज्य के 8 शहरों से जुड़ेगी जिसमे भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रीवा, उज्जैन, ग्वालियर, सिंगरौली और खजुराहो शामिल है। माना जा रहा है कि इससे लोगों को काफी सुविधा होगी वहीं लोग आसानी से सफर भी कर सकेंगे।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

हरपाल सिंह चीमा

अक्टूबर 28, 2026

Punjab News

अक्टूबर 28, 2026

Rashifal 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026

Rain Alert 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 28, 2026