---Advertisement---

Kolhapur Violence: कोल्हापुर हिंसा के बाद एक्शन में पुलिस, 36 को गिरफ्तार करने के बाद इलाके में इंटरनेट बैन

Kolhapur Violence: कोल्हापुर में हुई हिंसा के बाद अब पुलिस एक्शन में आ गई है। हिंसा के मामले में पुलिस ने अब तक 36 लोगों को गिरफ्तार है। जिसमें 2 नाबालिग भी हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 8, 2023 11:16 पूर्वाह्न

Kolhapur Violence
Follow Us
---Advertisement---

Kolhapur Violence: कोल्हापुर में हुई हिंसा के बाद पुलिस भी अब एक्शन में आ गई है। हिंसा के मामले में पुलिस ने अब तक 36 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें 2 नाबालिग भी हैं। वहीं, इलाके में हिंसा के मद्देनजर इंटरनेट सुविधा पर भी पाबंदी लगा दी गई है, ताकि अफवाह न फैसे। इसके अलावा इलाके में धारा 144 भी लागू कर दी गई है।

औरंगजेब का स्टेटस लगाने पर 5 गिरफ्तार

हिंसा के वजह बताई जा रही है सोशल मीडिया पोस्ट पर भी पुलिस ने एक्शन लिया है। कुछ दिनों पहले ही पुलिस ने औरंगजेब का स्टेटस लगाने के मामले में 2 FIR दर्ज की थी। इस संबंध में कुल 5 नाबालिगों को गिरफ्तार किया गया था। जिन्हें जुविनायल कोर्ट में पेश करने के बाद बालसुधार गृह भेजा गया है।

ये भी पढ़ें: लिव-इन पार्टनर के टुकड़े कर कुकर में उबाला, सबूत मिटाने के लिए फिर मिक्सी में पिसा, इस तरह दिया घटना को अंजाम

कोल्हापुर में क्यों भड़की हिंसा ?

बता दें कि कोल्हापुर में भड़की हिंसा की वजह सोशल मीडिया पोस्ट बताई जा रही है। जहां कुछ युवकों ने औरंगजेब के समर्थन में एक पोस्ट शेयर की थी। दूसरे दिन फिर एक पोस्ट शेयर की गई, जिसमें टीपू सुल्तान की तस्वीर के साथ एक आपत्तिजनक ऑडियो संदेश था। इस पोस्ट के बाद ये खबर तेजी से फैली और क्षेत्र में तनाव का माहौल हो गया। इसी बीच टीपू सुल्तान वाली पोस्ट के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर कुछ अज्ञात लोगों ने पथराव कर दिया और स्थिति बिगड़ी गई। जिसने बाद में हिंसा का रूप ले लिया।

अहमदनगर में भी पत्थराव

इसी तहर अहमदनगर जिले में भी प्रदर्शन के दौरान कुछ असमाजिक तत्वों ने भीड़ पर पत्थराव कर दिया। जिसके बाद वहां भी हिंसा फैल गई। इन दोनों घटनाओं में अब कई लोग घायल हो चुके हैं, जबकि करोड़ों की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। पुलिस के मुताबिक दोनों क्षेत्रों में फिहलास स्थिति काबू में है। धारा 144 भी लागू कर दी गई है। हिंसा की दोनों घटनाओं की जांच की जा रही है। वहीं, इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

ये भी पढ़ें: गैंगस्टर Sanjeev Jiva की हत्या पर बड़ा खुलासा, 6 लाख की इस रिवाल्वर से मारी थी गोली

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 30 August 2026

अगस्त 29, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 29, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 29, 2026

Jharkhand News

अगस्त 29, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 29, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 29, 2026