---Advertisement---

MP News: पटवारी की परीक्षा में टॉप 3 में जगह बनाने वाली पूनम ,आसान सवालों के जवाब देने में हुई फेल

MP News: परीक्षा में टॉप करने के बावजूद सरल से जवाबों का उत्तर देने में हो रही परेशानी को देख , इस घोटाले की गहराई तक जाने की बात हुई है।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: जुलाई 19, 2023 12:02 पूर्वाह्न

MP News
Follow Us
---Advertisement---

MP News: हाल ही में मध्य प्रदेश में हुए पटवारी परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। परिणाम आने के बाद से टॉपर्स एक बार फिर सवालों के घेरे में घिरते हुए नजर आ रहे हैं। इस तरह की घटना इसे पहले केवल बिहार जैसे राज्य में देखने को मिली थी। टॉप 10 में आए अभ्यार्थियों से कुछ मीडिया के द्वारा सवाल पूछे गए थे जिनका जवाब देने में वह सभी असमर्थ थे। पटवारी के एग्जाम में तीसरे स्थान पर अपनी जगह बनाने वाली पूनम राजावत से इंटरव्यू के दौरान काफी सरल सवाल पूछे गए थे जिनके उत्तर देने में पूनम फेल हो गई थी।

जानें क्या है पूरा मामला

अप्रैल 2023 में मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल के तहत ग्रुप 2, ग्रुप 4 और पटवारी की‌ भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन कराया गया था। जिसका परिणाम 30 जुलाई को घोषित किया गया था। परीक्षा में कुल 8617 पदों की नियुक्ति की गई हैं लेकिन इस मामले में सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि परीक्षा में टॉप 10 में शामिल होने उम्मीदवारों में से 7 उम्मीदवार एक ही सेंटर के थे। जब से इस बात का पता चला था जब से इस परीक्षा के सभी टॉपर्स काफी परेशानी में हैं। जानकारी मिलने के बाद से प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इन पदों पर होने वाली नियुक्ति को चल रहे विवादों के कारण बीच में ही रोकने का आदेश दिया है।

आसान सवालों के जवाब देने में हुई असमर्थ

एग्जाम के दौरान हुए घोटाले की जांच के लिए कुछ मीडिया सूत्रों ने पटवारी भर्ती में तीसरा स्थान हासिल करने वाली पूनम राजावत का इंटरव्यू के तहत दो-तीन सवाल पूछे गए थे। जिसमें उनसे मध्य प्रदेश के जिले ,सभांग और नर्मदापुरम संभाग में कितने जिले आते हैं आदि प्रश्न पूछे गए थे लेकिन यह प्रश्न सुनकर पूनम एकदम सहम गई थी और किसी भी प्रश्न का उत्तर नहीं दे पाई थी। सामान्य जानकारी न होने के बावजूद फिर भी पूनम किस तरह से पटवारी परीक्षा में तीसरी रैंक हासिल की है। इसी तरह की घटना एक बार पहले बिहार राज्य के हाजीपुर जिले में रहने वाली रुबी का भी यही हाल था। कक्षा 12वीं में टॉप करने के बाद भी उसे अपनी कक्षा में पढ़ें गए सब्जेक्टस के नाम तक मालूम नहीं थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

जून 1, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 1, 2026

Punjab News

जून 1, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 1, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 1, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 1, 2026