---Advertisement---

Poonch Terror Attack: JeM और LeT के 7 आतंकियों ने बनाया था हमले का प्लान, रॉकेट लॉन्चर से किया था हमला

जम्मू कश्मीर के पुंछ में गुरुवार को आतंकी हमले में सेना के 5 जवान शहीद हो गए। इसके बाद आज यानी शुक्रवार को सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी खबर मिली है।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: अप्रैल 21, 2023 2:25 अपराह्न

Poonch Terror Attack
Follow Us
---Advertisement---

Poonch Terror Attack: जम्मू कश्मीर के पुंछ में गुरुवार को आतंकी हमले में सेना के 5 जवान शहीद हो गए। इसके बाद आज यानी शुक्रवार को सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी खबर मिली है। सूत्रों की मानें तो हमले के बाद इस इलाके में पाकिस्तान के 7 आतंकियों के छुपे होने की खबर है। कहा जा रहा है कि इन आतंकियों ने ही रॉकेट लॉन्चर के जरिए घटना को अंजाम दिया था।

JeM और LeT ने घटना को दिया अंजाम

घटना के बाद सेना ने पूरे इलाके को सीज कर दिया है और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। खुफिया सूत्रों की मानें तो गुरुवार को सेना पर हमला करने वाले आतंकवादियों ने जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा की मदद से घटना को अंजाम दिया गया है। इसके पहले इस घटना की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित आतंकी समूह पीपुल्स एंटी-फासिस्ट फ्रंट (PAFF) ने ली थी। सेना के घटना में लश्कर के आतंकवादी के भी शामिल होने की आशंका है।

सेना का सर्च ऑपरेशन जारी

खुफिया रिपोर्ट्स की मानें तो जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों को POK में कई जगहों पर इकट्ठा होने के लिए कहा गया था। इसके बाद आसपास के गांवों में आतंकवादियों को पनाह दी गई थी। घटना के बाद सेना के जवानों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। साथ ही आतंकवादियों को खोजने के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। साथ ही खोजी कुत्तों के जरिए भी सर्च ऑपरेशन जारी है।

ये भी पढ़ें: Poonch Terrorist Attack: 2 सालों में पुंछ में बढ़ी आतंकी हमले की घटनाएं, NIA करेगी जांच, चीन को लेकर हुआ ये बड़ा खुलासा

इन जिलों में हाई अलर्ट जारी

सुरक्षा अधिकारियों की मानें तो राजौरी और पुंछ जिलों में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। साथ ही नियंत्रण रेखा के पास निगरानी और बढ़ा दी गई है। साथ ही भीम्बर गली-पुंछ मार्ग पर यातायात भी रोक दिया गया है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026