---Advertisement---

Prayagraj Bridge: चंद घंटों में ही आयी नए पुल में दरार, विपक्ष ने घेरा तो प्रशासन ने आनन-फानन में उठाया ये कदम

Prayagraj Bridge: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कुछ दिनों पहले बने पुल का सीएम योगी ने उद्घाटन किया था। पुल शुरू होने के कुछ घंटों बाद ही इसमें मामूली दरार आ गई। ऐसे में विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: नवम्बर 2, 2023 4:12 अपराह्न

Prayagraj Bridge
Follow Us
---Advertisement---

Prayagraj Bridge: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (Prayagraj Bridge) शहर में बीतों दिनों सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक पुल का लोकार्पण किया था। आपको बता दें कि 30 अक्टूबर को टोंस नदी पर बने जिस ब्रिज का मुख्यमंत्री योगी ने उद्घाटन किया था। उस पुल में 24 घंटे के भीतर ही दरार आ गई। इस पुल को बनाने में लगभग 63 करोड़ की लागत आई है। ऐसे में इस पुल में दरार आई तो इसे लेकर हंगामा शुरू हो गया। इसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सरकार पर हमला बोला।

मध्य प्रदेश को जोड़ता है ये पुल

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यूपी राज्य सेतु निगम ने इस पुल का निर्माण किया है। इस पुल से बारा, मेजा, कोरांव तहसील को मध्य प्रदेश से जोड़ा गया है। इस पुल से मध्य प्रदेश के करीब 200 गांवों के लोगों को सीधा फायदा होगा। इस पुल को प्रयागराज शहर से लगभग 60 किलोमीटर दूर मध्य प्रदेश के बॉर्डर के पास बनाया गया है। यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मोर्या ने लगभग ढाई साल पहले इस पुल का शिलान्यास किया था।

प्रशासन ने तुरंत उठाया ये कदम

टोंस नदी पर प्रयागराज के इस पुल में जाइंट पर दरार आने के बाद इसकी जानकारी प्रशासन को मिली। इसके बाद प्रशासन ने आनन-फानन में इस पुल पर यातायात को बंद किया। इसके बाद इसकी एक्सपर्ट ने जांच की और फिर पुल की मरम्मत की गई। ऐसे में लगभग 20 घंटे के बाद इस नए पुल को एक बार फिर से आम जनता के लिए खोल दिया गया।

अखिलेश यादव ने कसा सरकार पर तंज

वहीं, यूपी के पूर्व सीएम और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस मामले में योगी सरकार को घेरते हुए उन पर तीखा निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने एक्स प्लेटफॉर्म पर लिखा, ‘प्रयागराज में मुख्यमंत्री जी द्वारा उद्धाटित पुल का 10 घंटे में ही दरक जाना एक गंभीर विषय है, जबकि कुंभ मेले का समय पास आता जा रहा है। भ्रष्टाचार के कमजोर स्तंभों पर मज़बूत पुल कैसे बन सकते हैं? गुजरात में भी ऐसा ही हुआ था। जन-जीवन की सुरक्षा के लिए आग्रह है, ‘गुजरात का विकास मॉडल’ यहाँ न लगाया जाए।‘

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026