---Advertisement---

भारतीय संगीत के मुरीद हुए सिंगापुर डिप्टी PM, प्रधानमंत्री मोदी ने सितार के प्रति जुनून को लेकर कही ये बात

PM Modi: सिंगापुर के डिप्टी पीएम लॉरेंस वोंग अक्सर अपने कृत्यों को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। ताजा जानकारी के अनुसार लॉरेंस वोंग इन दिनों भारतीय संगीत के इतिहास से प्रभावित नजर आ रहे हैं और इसी क्रम में सितार के धुन का आनंद ले रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 14, 2023 12:23 अपराह्न

pm modi
Follow Us
---Advertisement---

PM Modi: सिंगापुर के डिप्टी पीएम लॉरेंस वोंग अक्सर अपने कृत्यों को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। ताजा जानकारी के अनुसार लॉरेंस वोंग इन दिनों भारतीय संगीत के इतिहास से प्रभावित नजर आ रहे हैं और इसी क्रम में सितार के धुन का आनंद ले रहे हैं। डिप्टी पीएम लॉरेंस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से इस संबंध में जानकारी दी है जिसकों लेकर पीएम मोदी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। पीएम मोदी ने लॉरेंस के सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर लिखा है कि “सितार के प्रति आपका जुनून बढ़ता रहे और दूसरों को प्रेरित करता रहे। भारतीय संगीत का इतिहास विविधता को प्रदर्शित करता है और इनकी धुन सहस्राब्दियों से विकसित लय के माध्यम से गूंजती है।” पीएम मोदी के इस कथन को लेकर अब सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बन रही हैं।

भारतीय सुर के मुरीद हुए सिंगापुर डिप्टी पीएम

सिंगापुर के डिप्टी पीएम इन दिनों भारतीय संगीत के मुरीद होते नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने एक्स हैंडल से जानकारी दी है कि वे पिछले कुछ समय से सितार बजाना सीख रहे हैं। डिप्टी पीएम द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक कार्तिक नामक व्यक्ति उन्हें सितार बजाना सीखा रहे हैं। लॉरेंस वोंग ने ये भी स्पष्ट किया है कि सितार के मधुर सुर उन्हें आनंद प्रदान करा रहे हैं और उन्हें इसके माध्यम से समृद्ध शास्त्रीय भारतीय संगीत विरासत के बारे में और अधिक जानकारी हासिल करने का मौका मिला है। इसके अलावा लॉरेंस वोंग ने दिवाली पर्व को लेकर भी भारतीयों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

PM मोदी ने कही ये अहम बात

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिंगापुर के डिप्टी पीएम लॉरेंस वोंग के सोशल मीडिया पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दर्ज की है। उन्होंने डिप्टी पीएम लॉरेंस के पोस्ट को कोट करते हुए लिखा कि “सितार के प्रति आपका जुनून बढ़ता रहे और दूसरों को प्रेरित करता रहे। इस मधुर प्रयास के लिए आपको शुभकामनाएँ।” इसके अलावा पीएम मोदी ने ये भी कहा कि भारत का संगीत इतिहास विविधता को प्रदर्शित करता है तो वहीं इसके सुर सहस्राब्दियों द्वारा विकसित लय के माध्यम से भी गूंजते हैं। पीएम मोदी ने अपने इस कथन से भारतीय संगीत के प्रति लोगों के बढ़ते जुनून को लेकर उन्हें प्रोत्साहित किया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026