---Advertisement---

PSEB 10th Result 2025: पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट यहां देखें, तीन लड़कियां 100% अंक लाकर रैंक 1 पर बनीं टॉपर, जानें किस स्कूल के छात्रों का कितना रहा पासिंग प्रतिशत

PSEB 10th Result 2025: तीन छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 100 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल और जिले का नाम रोशन किया है। इनमें अक्षनूर, रतिंदरदीप, अर्शदीप कौर टॉपर्स लिस्ट में सबसे ऊपर रहीं हैं।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: मई 16, 2025 6:37 अपराह्न

PSEB 10th Result 2025 (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Follow Us
---Advertisement---

PSEB 10th Result 2025: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कुछ ही मिनट पहले PSEB 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिसके बाद इस साल पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षा में शामिल हुए छात्रों के चेहरों पर खुशी की लहर है। खास बात यह है कि PSEB Matric Board Result 2025 में सिर्फ 782 छात्रों के फेल होने की खबर आई है। इसका मतलब है कि पंजाब बोर्ड की परीक्षा में 277746 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 265548 परीक्षार्थियों ने सफलता का परचम लहराया है।

PSEB 10th Result 2025: पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 का पास प्रतिशत कितना है?

आपको बता दें कि Punjab Board 10th Exam 2025 में दोबारा शामिल होने वाले छात्रों की संख्या 11391 थी। उन्होंने भी बड़ी संख्या में सफलता हासिल की है। सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत 95.47% बताया गया है। वहीं अगर गैर-सरकारी स्कूलों की बात करें तो इनके बच्चों का पास प्रतिशत 96.96 रहा है। जबकि सहायता प्राप्त स्कूलों के बच्चों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। ताजा अपडेट के मुताबिक पंजाब बोर्ड सहायता प्राप्त स्कूलों के बच्चों का पास प्रतिशत 91.72 रहा है।

PSEB 10th Result 2025: पीएसईबी 10वीं रिजल्ट 2025 के टॉपर कौन हैं?

अब बात करें पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं 2025 के टॉपर्स की तो इनमें तीन छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 100 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल और जिले का नाम रोशन किया है। इनमें अक्षनूर, रतिंदरदीप, अर्शदीप कौर टॉपर्स लिस्ट में सबसे ऊपर रहीं हैं। देश-दुनिया की खबरों के बीच आज सबसे अच्छी खबर पंजाब से आई है।

यहां Punjab Board 10th Result 2025 में तीनों टॉपर राज्य की बेटियां हैं। आपको जानकर गर्व महसूस होगा कि तीनों लड़कियों ने PSEB कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 में रैंक 1 पर कब्जा किया है। जो पूरे देश को खुश करने वाली खबर है। तीनों ही 100 प्रतिशत अंक हासिल कर पंजाब बोर्ड मैट्रिक 2025 की टॉपर बनी हैं। आइए अब जानते हैं कि आप पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट की घोषणा के साथ PSEB कक्षा 10वीं परिणाम 2025 लिंक के जरिए कैसे चेक कर पाएंगे, यह जानने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

PSEB 10th Result 2025: पंजाब बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें?

  • पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर विजिट करें।

  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।

  • छात्र का नाम, रोल नंबर समेत अन्य जरुरी जानकारी दर्ज करके सबमिट करें।

  • अब स्क्रीन पर Punjab Board 10th Result 2025 दिखेगा।

  • अंत में Sarkari Result PSEB 10TH 2025 चेक करें और प्रिंट लेकर रख लें।

ये भी पढ़ें: HBSE 10th Result 2025: हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट आज होगा जारी! सबसे पहले यहां दिखेगा, चेक करें डिटेल्स

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026