---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: ‘गुरु तेग बहादुर जी की शहादत..,’ गणतंत्र दिवस पर परेड को प्रदर्शित कर गदगद हुए मुख्यमंत्री, साझा किए विचार

CM Bhagwant Mann ने आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में कर्तव्य पथ पर शामिल की गई पंजाब की झांकी को प्रदर्शित करते हुए लोगों के समक्ष अपने विचार रखे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 26, 2026 1:11 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: देश के सभी हिस्सों में आज 77वें गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया जा रहा है। इस अवसर पर बधाईयों और शुभकामनाओं का दौर जारी है। सभी एक-दूसरो को संदेश भेजकर गणतंत्र दिवस की बधाई दे रहे हैं। सीएम भगवंत मान ने भी इस मौके पर लोगों के नाम संदेश जारी किया है। सीएम मान ने दिल्ली में कर्तव्य पथ में निकली झांकी में ‘हिंद दी चादर’ को शामिल किए जाने पर भी खुशी जताई है। उन्होंने गदगद भाव में लोगों के समक्ष अपने विचार साझा करते हुए लिखा है कि पंजाब की झांकी गुरु तेग बहादुर जी की शहादत मानव अधिकारों, धर्म की स्वतंत्रता और न्याय की एक अमर मिसाल है।

गणतंत्र दिवस पर परेड को प्रदर्शित कर CM Bhagwant Mann गदगद

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज गणतंत्र दिवस पर नई दिल्ली में परेड के दौरान पंजाब की झांकी देख अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

सीएम भगवंत मान के एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लिखा गया है कि “पंजाब और सिख संगत के लिए यह अत्यंत गर्व की बात है कि आज ‘हिंद दी चादर’ साहिब श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी शताब्दी को समर्पित झांकी गणतंत्र दिवस की परेड में प्रदर्शित की गई। गुरु तेग बहादुर जी की शहादत मानव अधिकारों, धर्म की स्वतंत्रता और न्याय की एक अमर मिसाल है। यह हमें सत्य के लिए और अत्याचार के विरुद्ध डटकर खड़े रहने की प्रेरणा देती है। गुरु साहिब जी के इतिहास से समाज के हर वर्ग को अवगत करवाने के लिए हमारी सरकार के निरंतर प्रयास जारी हैं।” सीएम मान की ये प्रतिक्रिया खूब सुर्खियों में है और इसको लेकर खबरें बन रही हैं। 

होशियारपुर में सीएम भगवंत मान ने फहराया तिरंगा

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर होशियारपुर में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर तिरंगा झंडा फहराया है। इस दौरान उन्होंने देश की आजादी में पंजाब के योगदान का जिक्र किया।

सीएम भगवंत मान ने कहा कि “आज मैं पंजाबियों और देशवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ। देश की आज़ादी की लड़ाई में अनेक क्रांतिकारी आंदोलनों ने पंजाब की धरती से जन्म लिया। शहादतों के इस महान सफ़र में पंजाबियों ने अपने अद्वितीय बलिदानों के माध्यम से देश की स्वतंत्रता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।” इससे इतर भी सीएम मान ने कई पहलुओं का जिक्र करते हुए पंजाब वासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026