---Advertisement---

Punjab: सिविल अधिकारियों और कर्मचारियों को CM मान देंगे बड़ा झटका, सख्त रवैये से कड़ी कार्यवाही करने का किया ऐलान

Punjab: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने सिविल अधिकारियों व कर्मचारियों पर सख्त कार्यप्रणाली अपनाते हुए अपना रवैया दिखाया है। बता दें कि, आजादी के करीब 75 सालों के दौरान पहली बार किसी सरकार के कार्यकाल में हड़ताल पर गए पीसीएस व अन्य विभाग के सिविल अधिकारियों व कर्मचारियों ने हड़ताल वापस ली है। अधिकारी ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जनवरी 13, 2023 4:02 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Punjab: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने सिविल अधिकारियों व कर्मचारियों पर सख्त कार्यप्रणाली अपनाते हुए अपना रवैया दिखाया है। बता दें कि, आजादी के करीब 75 सालों के दौरान पहली बार किसी सरकार के कार्यकाल में हड़ताल पर गए पीसीएस व अन्य विभाग के सिविल अधिकारियों व कर्मचारियों ने हड़ताल वापस ली है। अधिकारी अपनी मनमर्जी से सरकारी कामों में अटकलें लगा रहे थे जिस पर अब सीएम भगवंत मान ने अपना सख्त रवैया अपनाया है और अफसरों को बड़ा झटका भी दिया है।

सीएम ने अधिकारियों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए

बता दें कि, पंजाब के लुधियाना में एक पीसीएस अधिकारी को विजिलेंस ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार करने की कार्यवाही से नाराज पीसीएस अधिकारी तथा उसके साथ जुड़े सिविल अधिकारियों वह कर्मचारियों ने पंजाब में कलमछोड हड़ताल का ऐलान किया था। जो अब वापस ली गई है। सीएम भगवंत मान ने इस पर कड़ा एक्शन लेते हुए अफसरशाही को अपनी हड़ताल वापस लेने की बात करते हुए काम पर ना लौटने वाले सरकारी कर्मचारियों व अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने का ऐलान किया।

Also Read: Sharad Yadav के निधन पर PM MOdi तथा Nitish Kumar ने जताया दुःख, उतार-चढ़ाव भरी रही राजनैतिक यात्रा

कर्मचारी सरकार के विरुद्ध करते लंबी हड़ताल

बता दें कि, सिविल अधिकारी और कर्मचारी अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए सरकार के विरुद्ध लंबी हड़ताल करते हैं। जिसका प्रभाव आम जनता पर पड़ता है। कर्मचारियों के हड़ताल करने से आम जनता के कार्य रुक जाते हैं अब इसी संदर्भ में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कड़ा एक्शन लिया और काम पर नहीं लौटने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए। अब इस निर्देश पर आम आदमी ने सीएम भगवंत मान की तारीफ की है और आने वाले दिनों में भी इसका असर दिखाई देगा।

Also Read: Hockey World Cup 2023: 15वें संस्करण की शुरुआत के साथ ही भारत का पलड़ा दिखा भारी, आज के मैच में किस टीम की होगी…

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Russia Social Media Ban

फ़रवरी 12, 2026