---Advertisement---

Punjab News: पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, ओलंपियन जरमनप्रीत सिंह के नाम पर रखा जाएगा स्कूल का नाम; जानें डिटेल

Punjab News: ओलंपियन जरमनप्रीत सिंह के सम्मान में उनके गांव रज धान के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल का नाम बदलकर उनके नाम पर रखा जाएगा।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 25, 2024 1:00 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए ओलंपियन जरमनप्रीत सिंह के सम्मान में उनके गांव रज धान के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल का नाम बदलकर ओलंपियन जरमनप्रीत सिंह सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल रखा जाएगा। बता दें कि इसकी जानकारी पंजाब सरकार बिजली और लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने दी है। उन्होंने बताया कि इस संबंध ने उन्होंने स्कूल और उच्च शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह को पत्र लिखकर अनुरोध किया है। वहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार की अगुवाई में पंजाब के खिलाड़ियों को काफी सम्मान प्रदान किया जा रहा है।

पेरिस ओलंपिक में दिखाया था अपना जलवा

मालूम हो कि हाल ही में खत्म हुए पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए भारतीय हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता था। जिसके बाद मान सरकार ने खिलाड़ियों का काफी सम्मान भी किया था। इसके अलावा कांस्य पदक जीतने वाली हॉकी टीम में जरमनप्रीत सिंह के शानदार योगदान को सम्मानित किया जाएगा।

हरभजन सिंह ईटीओ ने जताई खुशी

बिजली और लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि “यह इशारा जरमनप्रीत के योगदान को मान्यता देगा। भारतीय हॉकी टीम, जिसने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीता, है और मेरे निर्वाचन क्षेत्र जंडियाला गुरु के अंतर्गत राजधान के निवासी जरमनप्रीत ने निर्वाचन क्षेत्र के लिए अत्यंत गौरव का स्रोत बनें। उन्होंने कहा कि उनके हलके जंडिआला गुरु के अधीन स्थित गांव रजधान के निवासी होने के नाते जरमनप्रीत सिंह की उपलब्धि हलके और अमृतसर जिले के लिए गर्व वाली बात है”।

भारतीय हॉकी ने जीता था कांस्य पदक

गौरतलब है कि पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय हॉकी टीम ने भारते के लिए कांस्य पदक जीता था। बता दें कि यह लगातार दूसरी बार है जब टीम ने कांस्य पदक जीता था। वहीं जरमनप्रीत सिंह ने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया था। गौरतलब है कि पंजाब सरकार का यह सराहनीय कदम माना जा रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026