---Advertisement---

Punjab News: पंजाब पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, SSOC ने 3 कुख्यात अपराधियों को किया गिरफ्तार, जानें पूरी खबर

Punjab News: पंजाब पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। आपको बता दें कि एसएसओसी मोहाली ने तीन कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक उनके पास से 1 पिस्टल 15 कारतूस और एक टोयोटा फॉर्च्यूनर गाड़ी बरामद की गई है। गौरतलब है कि इन तीनों अपराधियों पर हत्या, हत्या के ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 29, 2024 1:44 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। आपको बता दें कि एसएसओसी मोहाली ने तीन कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक उनके पास से 1 पिस्टल 15 कारतूस और एक टोयोटा फॉर्च्यूनर गाड़ी बरामद की गई है। गौरतलब है कि इन तीनों अपराधियों पर हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती, हथियार आधिनियम, एनडीपीएस आदि कई आपराधिक मामलें दर्ज है।

डीजीपी पंजाब पुलिस ने दी जानकारी

डीजीपी पंजाब पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “एक बड़ी सफलता में, एसएसओसी मोहाली ने यूएसए स्थित पवित्तर चौरा और चौरा माधरे गिरोह के हुसनदीप सिंह के नेतृत्व वाले आपराधिक नेटवर्क को प्रभावी ढंग से नष्ट कर दिया है, उनके तीन प्रमुख गुर्गों, लवजीत खख, गुरसेवक बम्ब और बहादुर खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही उनके पास से 1 पिस्तौल, 15 कारतूस और एक टोयोटा फॉर्च्यूनर गाड़ी मिली है। ये तीनों हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती, हथियार अधिनियम, एनडीपीएस आदि सहित कई आपराधिक मामलों में वांछित थे। वे अपनी वास्तविक पहचान छिपाकर मोहाली में रह रहे थे”।

Punjab News: आरोपियों पर लूट हत्या चोरी के कई मामले

बता दें कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने अपने साथी के साथ मिलकर साल 2021 में अमृतसर के फेयरलैंड कॉलोनी में लाल चंद ज्वैलर्स से 530 ग्राम सोना, छह किलोग्राम चांदी और एक लाख रुपये नकद लूट लिए थे। वहीं एसएसओसी को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 20, 2026

Punjab News

अप्रैल 20, 2026

Punjab News

अप्रैल 20, 2026

Punjab News

अप्रैल 20, 2026

Rashifal 21 April 2026

अप्रैल 20, 2026

Punjab News

अप्रैल 20, 2026