---Advertisement---

Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मीटिंग के दौरान डिप्टी कमिश्नरों को दिए सख्त निर्देश, कहा ‘आम लोगों को किसी भी प्रकार.., जानें डिटेल

Punjab News: भगवंत मान ने डिप्टी कमिश्नरों के साथ मीटिंग के दौरान कहा कि आम लोगों को प्रभावशाली प्रशासन मुहैया करवाना राज्य सरकार का फ़र्ज़ है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 17, 2024 9:50 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज डिप्टी कमिश्नरों के साथ मीटिंग की जिसमे उन्होंने शख्त शब्दों में सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नरों के निर्देश दिए है कि आम लोगों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न हो।

भगवंत मान ने डिप्टी कमिश्नरों को दिए शख्त निर्देश

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने डिप्टी कमिश्नरों के साथ मीटिंग के दौरान कहा कि आम लोगों को साफ़-सुथरा, जवाबदेह और प्रभावशाली प्रशासन मुहैया करवाना राज्य सरकार का फ़र्ज़ है। इस कार्य को यकीनी बनाने के लिए डिप्टी कमिश्नर ही सबसे कारगर भूमिका निभा सकते हैं, जिससे लोगों को सरकारी दफ़्तरों में नागरिक केंद्रित सेवाएं निर्विघ्न तौर पर मुहैया करवाई जा सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि डिप्टी कमिश्नरों का यह फर्ज बनता है कि वे यह यकीनी बनाएं कि उनके सम्बन्धित जिलों के लोगों को सरकारी दफ़्तरों का दौरा करते समय किसी किस्म की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि इस काम में ढील बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ऐसी किसी भी लापरवाही के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नर को जवाबदेह बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के हर जिले में ‘मुख्यमंत्री सहायता केंद्र’ स्थापित करने का नवीन प्रयास लेकर आ रही है, जिससे लोग इस सहायता केंद्र के द्वारा सरकारी सेवाओं का लाभ ले सकें। भगवंत सिंह मान ने बताया कि ‘मुख्यमंत्री सहायता केंद्र’ पर एक समर्पित अधिकारी उपस्थित रहेगा जो आम लोगों के रोज़मर्रा के प्रशासकीय कामकाज के साथ सम्बन्धित आवेदन-पत्र प्राप्त करेगा।

सही मायने में पंजाबियों की सरकार

भगवंत सिंह मान ने स्पष्ट तौर पर कहा, यह सही मायनों में पंजाबियों की सरकार है क्योंकि पंजाब के लोगों ने ज़बरदस्त जनादेश देकर मुझ में विश्वास जताया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार यह यकीनी बनाएगी कि आम लोगों के सभी कामकाज बिना किसी देरी से किये जा सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की नवीनतम तकनीक को अपनायेगी जिससे सरकारी अधिकारियों का अपने दफ़्तरों में उपस्थित होने और लोगों को सेवाएं प्रदान करना निश्चित किया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के कामकाज में विधायकों और अन्य जन प्रतिनिधियों की शमूलियत को भी बढ़ाया जाएगा।

जिससे वह प्रशासन और पंजाब सरकार के दफ़्तरों के साथ तालमेल करके लोगों के कामों को पूरा कर सकें। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अलग- अलग गाँवों का एक कलस्टर बनाया जायेगा जहाँ प्रशासनिक अधिकारी स्थानीय विधायक और जन प्रतिनिधियों के साथ इन गाँवों में जाकर लोगों की शिकायतों का मौके पर ही निपटारा करेंगे जिससे लोगों को कामों के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक क्रांतिकारी कदम होगा क्योंकि ‘ सरकार तुहाडे द्वार’ प्रोग्राम के द्वारा सरकार लोगों के दर पर पहुँच जायेगी और यह यकीनी बनाऐगी कि आम लोगों के कामों को प्रमुखता दी जाये।

किसानों को नहरी पानी मुहैया करवाया गया

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि सरकार ने धान के सीजन के दौरान किसानों को सिंचाई के लिए नहरी पानी मुहैया करवाने का क्रांतिकारी कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि इस फ़ैसले का मकसद किसानों की तरफ से नहरी पानी की योग्य प्रयोग को यकीनी बना कर भूजल के गिर रहे स्तर को रोकना है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि आज भूजल को बचाने की सख़्त ज़रूरत है जिससे हमारी आने वाली पीढ़ियों का जीवन सुरक्षित बनाया जा सके।


मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि मॉनसून के आगामी सीजन में बाढ़ की रोकथाम की तैयारी का ज़मीनी स्तर पर जायज़ा लेने के लिए वह व्यापक स्तर पर दौरे करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका दौरा घग्गर नदी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के आसपास होगा जिससे ज़मीनी स्तर पर तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए अचानक जांच की जा सके। मान ने कहा कि राज्य के अन्य हिस्सों में भी ऐसी जांच की जायेगी जिससे आने वाले मॉनसून सीजन के दौरान लोगों को किसी किस्म की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

नीट परीक्षा को लेकर मान ने उठाए सवाल

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेडीकल परीक्षा नीट के लीक होने से उन होनहार विद्यार्थियों का भविष्य बर्बाद हो गया है जिन्होंने इस परीक्षा के लिए दिन-रात मेहनत की। उन्होंने कहा कि यह और भी शर्मनाक बात है कि केंद्र सरकार ने नीट परीक्षा के किसी भी तरह के लीक होने से इन्कार किया था, परन्तु यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस घटना ने परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों की मानसिकता को ठेस पहुंचाया है। उन्होंने आगे कहा कि यह बहुत ही निंदनीय है और ऐसे प्रचलनों को सख़्ती से रोका जाना चाहिए।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Holi 2026

मार्च 4, 2026

Punjab News

मार्च 3, 2026

Punjab News

मार्च 3, 2026

Punjab News

मार्च 3, 2026

Rashifal 4 March 2026

मार्च 3, 2026

Viral Video

मार्च 3, 2026