---Advertisement---

Punjab News: पंजाब के डेरा बाबक नानक में जमकर गरजे CM Bhagwant Mann कहा ‘इस बार यहां के लोगों ने..’, जानें डिटेल

Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत मान ने आज डेरा बाबा नानक पहुंच जहां उन्होंने बड़ी संख्या में लोगों को संबोधित किया।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: नवम्बर 3, 2024 9:58 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत मान आज डेरा बाबक नानक पहुंचे, जहां उन्होंने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। मालूम हो कि सीएम मान कलानौर में AAP प्रत्याशी गुरदीप सिंह रंधावा के पक्ष में चुनाव प्रचार रैली को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार की नीतियों पर बात की और बीजेपी और कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा (Punjab News)।

जनसभा के दौरान CM Bhagwant Mann ने क्या कहा?

सीएम भगवंत मान ने जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम मान ने कहा कि “प्रताप बाजवा ने कैप्टन सरकार के समय PWD मंत्री रहते हुए अपने ही हलके गुरदासपुर से चंडीगढ़ के रास्ते में सबसे ज्यादा टोल प्लाज़ा लगवाए थे। लेकिन हमने राज्य में अब तक 16 टोल प्लाज़ा बंद करवा दिए हैं। जिससे पंजाबियों के एक दिन के 62 लाख रुपये बचने लग गए हैं। सरकार बनने के बाद सबसे पहले हमने विधायकों की अधिक पेंशनें बंद कीं। एक विधायक को एक पेंशन वाला कानून लाए। जबकि मुलाजिम 58 की उम्र में रिटायर होते हैं तो उन्हें एक पेंशन मिलती है, और ये विधायक 7-7 लिए घूमते थे”।

सीएम मान ने लोगों को वोट देने को कहा

मान ने आगे कहा कि “कलानौर वासियों, आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुरदीप सिंह रंधावा का मशीन के ऊपर पहले नंबर पर बटन है और आना भी हमने पहले नंबर पर है। बड़ी संख्या में वोट देकर आप सरकार में अपना हिस्सा डालें। ((Punjab News)) आपकी सभी मांगें हम पूरी करेंगे। हलका डेरा बाबा नानक से गुरदीप सिंह रंधावा आपके उम्मीदवार हैं, इन्हें जिताओ, ये अर्ज़ी लेकर आएंगे जिसमें काम आपके होंगे और साइन मेरे होंगे। काम तो हमने ही करने हैं, विरोधियों ने तो बस रोना ही है”।

पंजाब के 4 विधानसभा सीटों पर होगा उपचुनाव

बता दें कि पंजाब में 4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। मालूम हो कि इन निर्वाचन क्षेत्रों से विधायकों के लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद खाली हो गईं। उपचुनाव 13 नवंबर को होना है, और उसके नतीजें 23 नवंबर को जारी किए जाएंगे।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026