---Advertisement---

Punjab News: राशन कार्ड कटौती के मुद्दे पर सख्त हुए CM Mann, समीक्षा बैठक कर अधिकारियों से तलब की रिपोर्ट; जानें डिटेल

Punjab News: लोक सभा चुनाव 2024 के परिणाम जारी होने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान एक बार फिर जनता के मुद्दों को लेकर खूब गंभीर नजर आ रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 7, 2024 5:37 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: लोक सभा चुनाव 2024 के परिणाम जारी होने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान एक बार फिर जनता के मुद्दों को लेकर खूब गंभीर नजर आ रहे हैं। सीएम मान ने आज इसी क्रम में लोक सभा चुनाव में प्रमुख मुद्दा रहे राशन कार्ड की कटौती को लेकर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की है।

सीएम मान ने इस समीक्षा बैठक के दौरान स्पष्ट किया है कि लोक सभा चुनाव के दौरान राशन कार्ड काटने की कुछ अफवाहें फैलाई गई थीं, लेकिन सरकार ने राशन कार्ड में कोई कटौती नहीं की है। सीएम मान ने इस दौरान बैठक में उपस्थित संबंधित विभाग के सभी अधिकारियों से रिपोर्ट भी तलब की है।

राशन कार्ड कटौती मुद्दे पर सख्त हुए CM Mann

लोक सभा चुनाव 2024 के दौरान पंजाब के विभिन्न हिस्सों में राशन कार्ड कटौती को लेकर विपक्ष ने खूब माहौल बनाया था। दावा किया गया कि मान सरकार ने भारी पैमाने पर लोगों के राशन कार्ड काट डाले हैं। हालाकि सीएम मान शुरू से ही इस मुद्दे पर मुखर थे और उन्होंने विपक्ष के तमाम आरोपों को सिरे से खारिज कर तथ्यों के साथ अपनी बात रखी थी।

लोक सभा चुनाव 2024 के परिणाम जारी होने के बाद आज सीएम मान ने इसी क्रम में मामले की जांच के लिए समीक्षा बैठक बुलाई और स्पष्ट किया कि पंजाब सरकार ने राज्य में लोगों को मिलने वाले राशन कार्ड में कोई कटौती नहीं की है। इसके अलावा सीएम मान ने बैठक में मौजूद खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों से इस संबंध में रिपोर्ट भी तलब की है।

किसानों के हित में उठाए खास कदम

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के बाद नहर विभाग के अधिकारियों के साथ भी बैठक की है। इस दौरान उन्होंने किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए नहर विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि 11 जून से धान के सीजन के लिए नहरी पानी शुरू कर दिया जाए।

सीएम मान ने स्पष्ट किया है कि “धान के सीजन को देखते हुए नहरों की सफाई का काम पूरा करा लिया गया है और साथ ही किसानों से अपील की जाती है कि वे इस बार नहरों, कसियाओं और सुइयों के पानी का अधिक से अधिक उपयोग करें ताकि भूमिगत जल को बचाया जा सके।”

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026