---Advertisement---

Punjab News: मान सरकार का सराहनीय कदम, पंचायत को प्रदान करने के लिए खरीदी निजी जमीन; जानें पूरी खबर

Punjab News: पंजाब की मान सरकार राज्य को विकास की बुलन्दियों पर ले जाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दूरदर्शी नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य के समग्र विकास के लिए लगातार कड़ी मेहनत कर रही है और निवासियों को गुणवत्तापूर्ण ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 23, 2024 7:55 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब की मान सरकार राज्य को विकास की बुलन्दियों पर ले जाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दूरदर्शी नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य के समग्र विकास के लिए लगातार कड़ी मेहनत कर रही है और निवासियों को गुणवत्तापूर्ण और परेशानी मुक्त सुविधाएं मिलनी शुरू हो गई हैं। पंजाब सरकार(Punjab News) ने दिढ़बा के गांव कोठे आला सिंह (खड्यिाल कोठे) में गंदे पानी की निकासी की समस्या को दूर करते हुए प्राइवेट व्यक्ति से ज़मीन खरीद कर ग्राम पंचायत को दे दी।

Punjab News: क्या है पूरा मामला

दरअसल कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा गांव के गंदे पानी निकासी की लंबे समय से समस्या चली आ रही थी। कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि गांव कोठे अला सिंह के निवासियों की मांग के उचित समाधान के लिए पंजाब सरकार ने पहली बार किसी निजी व्यक्ति से 37 लाख रूपये की लागत से जमीन खरीदकर ग्राम पंचायत को दी है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार(Punjab News) की इस पहल से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी और जल्द ही इस जमीन पर एक पार्क भी विकसित किया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री ने कहा ग्रामीण क्षेत्रों का विकास करेंगे

आपको बता दें कि कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि उनकी सरकार शहरों और गांवों में भी चरणबद्ध तरीके से हर सुविधा सुनिश्चित कर रही है। इस अवसर पर, मंत्री ने गांव के अन्य विकास कार्यों के लिए 25 लाख रुपये के अनुदान की भी घोषणा की। उन्होंने आगे कहा कि पिछली किसी सरकार ने ग्रामीणों की इस समस्या को गंभीरता से नही लिया, जिसके कारण गंदे पानी कि निकासी का मुद्दा ग्रामीणों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi Dehradun Expressway

अप्रैल 15, 2026

Noida Violence

अप्रैल 15, 2026

CBSE 10th Result 2026

अप्रैल 15, 2026

Pawan Khera

अप्रैल 15, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 15, 2026

Bijnor Viral Video

अप्रैल 15, 2026