---Advertisement---

Punjab News: पंजाब अधिकारियों को गवर्नर ने दी नसीहत, हवाई यात्रा और महंगे होटलों में जाने पर लगा दी रोक! 

Punjab News: पंजाब से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। खबरों की मानें तो पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने अधिकारियों को नसीहत देते हुए, हवाई यात्रा और पांच सितारा होटलों में ठहरने पर रोक लगा दी है। बताया जा रहा है, राज्यपाल को अधिकारियों के फिजूलखर्ची की ...

Read more

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: अगस्त 9, 2023 3:12 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। खबरों की मानें तो पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने अधिकारियों को नसीहत देते हुए, हवाई यात्रा और पांच सितारा होटलों में ठहरने पर रोक लगा दी है। बताया जा रहा है, राज्यपाल को अधिकारियों के फिजूलखर्ची की सूचना एक समाचार के द्वारा मिली थी। ऐसे में उन्होंने इस मामले को संज्ञान में लिया और सरकारी खजाने की संपत्ति को बचाने के लिए उन्होंने यह कदम उठाया। वहीं इस मामले पर खुद पंजाब के गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित ने यूनियन टेरिटरी के सलाहकार को पत्र भी लिखा है।  

फिजूलखर्ची के चलते गवर्नर का आया आदेश 

जी हां सारा मामला फिजूलखर्ची का है। ऐसे में चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने अधिकारियों को हवाई यात्रा सहित महंगे होटलों में पर रोक लगा दी है। इस मामले पर उनका यह कहना है, कि “एक जिम्मेदार अधिकारी होने के नाते हमारा नैतिक कर्तव्य है, कि जनता का पैसा बर्बाद नहीं होना चाहिए। फिजूलखर्ची किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी।” इस सम्बन्ध में गवर्नर ने यूनियन टेरिटरी के सलाहकार को पत्र भी लिखा।  

गवर्नर को मिली थी फिजूलखर्ची की जानकारी 

खबरों की मानें तो चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित को एक न्यूज़ के माध्यम से यह जानकारी मिली थी, कि पंजाब के अफसर किसी काम के सिलसिले में दिल्ली कमर्शियल फ्लाइट्स के जरिए बिजनेस क्लास में यात्रा की। इसके बाद अधिकारी दिल्ली के पांच सितारा होटलों में भी रुके।

यही कारण है, कि राज्यपाल महोदय ने सरकारी संपत्ति का हवाला देते हुए, सभी अफसरों पर फ्लाइट से जाने पर रोक लगा दी है। ऐसे में उन्होंने निर्देश दिया कि जिन भी अधिकारियों को किसी काम के सिलसिले में दिल्ली जाना हो, तब वह शताब्दी और वंदे भारत ट्रेनों को उपयोग में लाए। इसके अलावा 5 सितारा होटल में ठहरने का रहा सवाल तो, उसके जगह पर यूटी गेस्ट हाउस, पंजाब भवन या हरियाणा भवन में अधिकारी ठहरे। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो पर सकते हैं। 

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026