---Advertisement---

Punjab News: देश के सबसे बड़े  खेल मेला ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ का शानदार आगाज,  उद्घाटन समारोह में CM Mann ने बांधा समां   

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मंगलवार को बठिंडा में स्थित शहीद भगत सिंह स्टेडियम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने खेल दिवस के अवसर पर ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ सीजन-2 का उद्घाटन किया। साथ ही सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: अगस्त 30, 2023 12:39 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब के बठिंडा में CM Mann खेल दिवस के अवसर पर मंगलवार को शहीद भगत सिंह स्टेडियम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने देश के सबसे बड़ा मेला कहे जाने वाले ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ सीजन-2 का उदघाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ( CM Mann) ने खिलाड़ियों और लोगों को मंच के माध्यम से संबोधित भी किया। भगवंत मान ने अपने संबोधन में टोक्यो ओलंपिक्स का जिक्र करते हुआ कहा – हॉकी में पदक लहणे वाले सभी खिलाड़ियों को बहुत जल्द पंजाब सरकार की तरफ से सरकारी नौकरी दी जाएगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने आगामी एशियाई खेलों में पदक जीतने को लेकर आस जताई है। 

खिलाड़ियों को CM Mann ने दी शुभकामनाएं

‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री (CM Mann) ने सीजन 2 के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया। इसके बाद उन्होंने लोगों और खिलाड़ियों को सम्बोधित किया। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट के माध्यम से दी। मुख्यमंत्री ने ट्वीट में लिखा, “बठिंडा में ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ सीजन 2 के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया… खेलों की आधिकारिक शुरुआत हो गई… सरकार युवाओं को खेल और मैदानों से जोड़ने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है… खेलों में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं। ..खेलकर मजबूत बनें, आपका साहस और गौरव बढ़ाना हमारी जिम्मेदारी है…आइए मिलकर पंजाब को फिर से खेलों में अग्रणी बनाएं”

सीएम मान ने खेल दिवस पर कही बड़ी बात 

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खेल दिवस पर बड़ी बात कही।  उन्होंने बताया “पंजाब और पंजाबियों का खेलों से पुराना नाता है…तो फिर चाहे खेल बचपन का देशी खेल हो…या फिर प्रोफेशनल खेल…पंजाबियों ने खेलों के जरिए दुनिया भर में अपना लोहा मनवाया है…

आज राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मैं खेल जगत और सभी खेल प्रेमियों को बधाई देता हूं…साथ ही मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि मैं ‘खेदां वतन पंजाब की’ के दूसरे चरण की शुरुआत करने के लिए आज बठिंडा पहुंचने वाला हूं। .. .ताकि अधिक से अधिक युवाओं को खेलों से जोड़ा जा सके”

खेडां वतन पंजाब दियां’ समारोह में कई पंजाब कैबिनेट मंत्री रहे मौजूद

खेल दिवस हर भारतीय के लिए अहम होता है। ऐसे में ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ समारोह में सीएम मान (CM Mann) के अलावा पंजाब कैबिनेट मंत्री  मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर, चेतन सिंह जौड़ा माजरा, अमन अरोड़ा, गुरमीत सिंह खुड्डियां, डॉ. बलबीर सिंह, कुलदीप सिंह धालीवाल, डॉ. बलजीत कौर, ब्रम शंकर जिम्पा मौजूद रहे। इस दौरान अलग-लग जिलों से आए प्रतिभागी खिलाड़ियों ने मंच के सामने से मार्च पास्ट किया। इसके बाद खेल का शुभारम्भ हुआ। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026