---Advertisement---

Punjab News: बाढ़ पीड़ितों के लिए देवदूत बने पंजाब के मंत्री Laljit Bhullar, पट्टी विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित परिवारों को पहुंचाई मदद

Punjab News: हिमाचल में हो रही मूसलाधार बारिश से पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 19, 2025 3:36 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: हिमाचल में हो रही मूसलाधार बारिश और जम्मू कश्मीर के कठुआ में बादल फटने से पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। वहीं पंजाब की नदियां भी उफान पर है, जिस कारण कई जिलों के गांव प्रभावित हो गए है, आलम यह है कि लोग अपने घरों को छोड़कर शिविरों में रहने के लिए मजबूर हो गए है। वहीं पंजाब सरकार के मंत्री पूरी तरह से मुस्तैद है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ बलबीर सिंह ने स्वास्थ्य शिविर बनाने का आदेश दे दिया है। इसके अलावा प्रदेश के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर जमीनी स्तर पर सुविधाओं की जांच कर रहे है, और लोगों की मदद में जुटे हुए है। इसकी जानकारी खुद उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के माध्यम से दी है।

बाढ़ पीड़ितों के लिए देवदूत बने पंजाब के मंत्री Laljit Bhullar

राज्य के परिवहन मंत्री Laljit Bhullar अपने विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ पीड़ित इलाकों में पहुंचे, इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात भी की, इसकी जानकारी खुद अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दी।

उन्होंने लिखा कि “मुश्किल वक्त में अपने लोगों के साथ खड़े रहना पंजाबियों का स्वभाव है। पट्टी विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए पहुँचे”। बताते चले कि कपूरथला, फिरोजपुर, तरनतारन, होशियारपुर, गुरदासपुर और फाजिल्का जिलों के कई गांव जलस्तर बढ़ने से बुरी तरह प्रभावित हैं। खासकर गुरदासपुर में सात गांवों का संपर्क टूट गया है, लोग अपने घरों को छोड़कर टैंट में रहने के लिए मजबूर है।

बाढ़ पीड़ित इलाकों के लिए पंजाब सरकार ने कसी कमर

कपूरथला, फिरोजपुर, तरनतारन, होशियारपुर, गुरदासपुर और फाजिल्का जिलों के कई गांव जलस्तर बढ़ने से बुरी तरह प्रभावित हैं। बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है, स्वास्थ्य मंत्री ने शिविर बनाने का आदेश दे दिया है। इसके अलावा बाढ़ इलाकों में बीमारी से बचाव करने पर फोकस किया जा रहा है। इसके साथ ही पंजाब सरकार के मंत्री से लेकर स्वास्थ्य कर्मी, बचाव दल दिन रात राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए है, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026