---Advertisement---

Punjab News: चंडीगढ़ को लेकर हिमाचल और पंजाब में हुई तकरार, CM Mann ने कहा- ‘चंडीगढ़ हमारा था है और रहेगा

Punjab News: चंडीगढ़ की हिस्सेदारी को लेकर पंजाब और हिमांचल आपस में भीड़ गए हैं। दरअसल कुछ दिन पहले ही हिमाचल सरकार के एक मंत्री ने यह कह दिया था कि चंडीगढ़ में हमारी हिस्सेदारी है। इसी बात को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेसी नेता के ‘दावे’ को लेकर अपनी ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: जुलाई 2, 2023 1:43 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: चंडीगढ़ की हिस्सेदारी को लेकर पंजाब और हिमांचल आपस में भीड़ गए हैं। दरअसल कुछ दिन पहले ही हिमाचल सरकार के एक मंत्री ने यह कह दिया था कि चंडीगढ़ में हमारी हिस्सेदारी है। इसी बात को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेसी नेता के ‘दावे’ को लेकर अपनी पार्टी का रुख स्पष्ट करने को कहा। कहा- ‘चंडीगढ़ हमारा था है और रहेगा।’ इसके अलावा मामले को तूल पकड़ता देख CM Mann ने कोंग्रेसी नेता के चुप्पी पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। 

चंडीगढ़ को लेकर क्यों मचा है बवाल ?

आपको बता दें अभी कुछ दिन पहले हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चंडीगढ़ को लेकर एक हाई लेवल मीटिंग बुलाई थी। इस दौरान सुक्खू ने चंडीगढ़ को लेकर एक सब कमेटी का गठन कर दिया। जिसके बाद निर्णय यह निकला की कृषि मंत्री चंद्र कुमार की अगुवाई में गठित कैबिनेट सब-कमेटी चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर कदम उठाएगी और अपनी रिपोर्ट (खाका) तैयार करके प्रदेश सरकार तक पहुंचाएगी। आपको बता दें हिमाचल प्रदेश को पंजाब के पुनर्गठन के बाद एक अलग राज्य का दर्जा दे दिया गया था। जिसमें एक एक्ट के तहत यह तय किया गया था कि चंडीगढ़ में हिमाचल को 7.19 फीसदी हिस्सेदारी मिलनी चाहिए। इसी बात को लेकर हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार पंजाब पर हमलावर है।

CM Mann ने चंडीगढ़ मुद्दे को लेकर क्या कहा?

बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेसी नेता प्रताप सिंह बाजवा से चंडीगढ़ मामले पर हिमाचल सरकार के ‘दावे’ को लेकर उनका रुख स्पष्ट करने को कहा है। उन्होंने कांग्रेसी नेता ‘बाजवा’ पर तंज कस्ते हुए कहा मुझे समझ नहीं आ रहा हिमाचल की सरकार चुप्पी कब तोड़ेगी। उन्होंने स्पष्ट रूप से अपने बयान में बताया कि ‘चंडीगढ़ हमारा था है और रहेगा। चंडीगढ़ पंजाब का हमेशा अभिन्न अंग रहा है। हम पंजाब के लोगों की हितों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026