---Advertisement---

नार्को सिंडिकेट पर फिर चला मान सरकार का चाबूक! Punjab Police की कार्रवाई में अवैध हथियार व लाखों की ड्रग मनी के साथ कई गिरफ्तार

Punjab Police की अमृतसर कमिश्नरेट ने खुफिया जानकारी के आधार पर बड़े ऑपरेशन में एक अंतरराष्ट्रीय नार्को-आर्म्स मॉड्यूल और एक अंतर-राज्यीय नार्को-हवाला सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर पंजाब पुलिस ने भारी मात्रा में ड्रग मनी व नशीले पदार्थ बरामद किए हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 4, 2025 3:51 अपराह्न

Punjab Police
Follow Us
---Advertisement---

Punjab Police: तस्करों पर नकेल कसने का दौर जारी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशानुसार पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने की दिशा में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी बीच पंजाब पुलिस की अमृतसर कमिश्नरेट यूनिट को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। अमृतसर कमिश्नरेट के जवानों ने खुफिया जानकारी के आधार पर एक अंतरराष्ट्रीय नार्को-आर्म्स मॉड्यूल और एक अंतर-राज्यीय नार्को-हवाला सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। Punjab Police की ओर से की गई इस कार्रवाई में कई अवैध हथियार के साथ लाखों की ड्रग मनी भी बरामद हुई है। पुलिस ने 3 खूंखार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है जिससे तस्करी गिरोह को गहरा झटका लगने का अनुमान है।

नार्को सिंडिकेट का भंडाफोड़ कर Punjab Police की बड़ी कार्रवाई

तस्करों के खिलाफ नियमानुसार की गई कार्रवाई से जुड़े डिटेल DGP पंजाब के एक्स हैंडल से जारी किए गए हैं। पंजाब पुलिस की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक अमृतसर कमिश्नरेट यूनिट ने खुफिया जानकारी के आधार पर एक अंतरराष्ट्रीय नार्को-आर्म्स मॉड्यूल और एक अंतर-राज्यीय नार्को-हवाला सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। Punjab Police की ओर स्पष्ट किया गया है कि गिरफ्त में आए तीन आरोपियों में से 2 हाल ही में मलेशिया से लौटे हैं। आरोप है कि तीनों मिलकर पाकिस्तान और मलेशिया में मौजूद हैंडलर्स के इशारे पर पंजाब में हथियार पहुंचाने का काम कर रहे थे। पुलिस ने दूसरे मामले में दिल्ली, कर्नाटक और दुबई से जुड़े एक नार्को-हवाला नेटवर्क में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस बड़ी कार्रवाई के बाद पंजाब पुलिस जांच को रफ्तार दे रही है।

पंजाब पुलिस की कार्रवाई में अवैध हथियार के साथ लाखों की ड्रग मनी बरामद

पुलिस ने जिस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है उसमें भारी मात्रा में अवैध हथियार, ड्रग मनी और हेरोइन बरामद हुई है। Punjab Police की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक पहले मामले में जहां 5 अत्याधुनिक पिस्टल (ग्लॉक और चीनी पिस्तौल सहित) और 1 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुआ है। वहीं दूसरे मामले में 9.7 लाख रुपए की ड्रग मनी और 150 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। सिंडिकेट हवाला चैनलों के ज़रिए दुबई में आय भेज रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए Punjab Police द्वारा थाना सदर और थाना इस्लामाबाद, अमृतसर में एफआईआर दर्ज की गई। आगे की जांच चल रही है, ताकि सभी आरोपियों को गिरफ्त में लिया जा सके।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi Pollution

अक्टूबर 22, 2026

CJP

अक्टूबर 22, 2026

Punjab News

अक्टूबर 21, 2026

Punjab News

अक्टूबर 21, 2026

Punjab News

अक्टूबर 21, 2026

Rashifal 22 October 2026

अक्टूबर 21, 2026