---Advertisement---

Punjab Weather News: पंजाब में ठंड से बुरा हाल, कई जिलों में घने कोहरे का रेड अलर्ट; जानिए पूरी खबर

Punjab Weather News पंजाब में ठंड से बुरा बाल मौसम विभाग की तरफ से कई जिलों में घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी कर दिया है

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: दिसम्बर 27, 2023 2:34 अपराह्न

Punjab Weather News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab Weather News: पंजाब में ठंड से लोगों को राहत मिलती नजर नही आ रही है। आपको बता दें कि मौसम विभाग की तरफ से पंजाब के कई जिलों में घनी धुंध का पूर्वानुमान किया गया था। धुंध के कारण नमी की मात्रा 100 फीसदी रही। जिसके चलते यातायात व्यवस्था बाधित हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक पंजाब में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी हैं। वहीं पंजाब के कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। आपको बता दें कि अमृतसर के एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी जीरो मीटर दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है।  

पंजाब के इन जिलों में घने कोहरे का रेड अलर्ट

पंजाब के इन जिलों में घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जिसमे अमृतसर, तरनतारन, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला के लिए घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में विजिबिलिटी काफी कम रही। विभाग ने लोगों को वाहन चलाते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण नए साल का स्वागत घने कोहरे और हल्की बारिश के साथ हो सकता है।

राजधानी दिल्ली और एनसीआर में ठंड से बुरा हाल

बुधवार सुबह दिल्ली के कई इलाकों में धुंध से विजिबिलिटी काफी कम देखी गई। पूरे शहर में सुबह घना कोहरा छाया रहा। जिससे आम जन जीवन प्रभावित रहा। दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। एक अधिकारी के मुताबिक घने कोहरे के कारण ट्रेनें काफी देरी से चल रही है। कोहरे के कारण नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आने वाली करीब 25 ट्रेनें दैरी से चल रही है। वहीं एक अधिकारी के मुताबिक बुधवार को मौसम खराब होने के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर चार उड़ानो को डायवर्ट किया गया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026