---Advertisement---

Punjab Weather News: पंजाब में ठंड से नही मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट; जानें पूरी खबर

Punjab Weather News पंजाब के लोगों को नही मिलेगी ठंड से राहत मौसम विभाग की तरफ से अगले 2 दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: दिसम्बर 25, 2023 4:50 अपराह्न

Punjab Weather News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab Weather News: मौसम विभाग की तरफ से जारी ऑरेंज अलर्ट ने पंजाब के लोगों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार और मंगलवार को पंजाब के कई जिलों में सुबह और शाम के वक्त घना कोहरा देखने को मिल सकता है। राज्य में सर्दी का सितम जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2 दिनों में रात के तामपान में 2 से 3 डिग्री गिरावट दर्ज हो सकता है। विभाग के अनुसार रविवार को बठिंडा, शिमला, मसूरी और दार्जलिंग से भी ज्यादा ठंड़ा रहा। वहीं पूरे पंजाब में कड़ाके की ठंड देखी जा सकती है।

विभाग की तरफ से इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार और मंगलवार को पंजाब के कई जिलों में सुबह और शाम के वक्त घना कोहरा देखने को मिल सकता है। जिसमे अमृतसर, तरनतारन, नवाशहर, कपूरथला, जालंधर , मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना और फतेहगढ़ साहिब में सुबह और शाम के वक्त धुंध छाई रहेगी। विभाग ने वाहन चालकों को सावधानी से गाड़ी चलाने की सलाह दी है। हालांकि सुबह दस बजे के बाद से ज्यादातर जिलों में धुंध छटने का अनुमान है।

पंजाब में सर्दी का सितम जारी रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी पंजाब के लोगों को ठंड से राहत मिलने का अनुमान कम है। सोमवार को कई जिलों में घने कोहरे से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं पंजाब के 9 जिलों में तापमान शिमला से भी नीचे गिर गया है, जिसमें जिला लुधियाना सबसे ठंडा माना जा रहा है, जहां तापमान 4 डिग्री सैल्सियस तक पहुंच गया है। इसके अलावा अमृतसर, फरीदकोट, फिरोजपुर, गुरदासपुर और रोपड़ के जिलों में तापमान में भारी गिरावट देखी गई है

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।    

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

8th Pay Commission

सितम्बर 11, 2026

Anurag Dhanda

सितम्बर 11, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 11, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 11, 2026

Gorakhpur Viral Video

सितम्बर 11, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 11, 2026