---Advertisement---

ऑस्ट्रेलिया में अपनाया जा सकता है Aam Aadmi Clinic मॉडल? Bhagwant Mann सरकार की मुहिम से प्रभावित प्रतिनिधिमंडल ने जताई संभावना

सात समुंदर पार ऑस्ट्रेलिया से आया एक प्रतिनिधिमंडल, भगवंत मान सरकार की Aam Aadmi Clinic मॉडल को देख नई संभावना व्यक्त कर चुका है। खबरों के मुताबिक ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल ऑस्ट्रेलिया में आम आदमी क्लिनिक मॉडल को अपनाने के लिए उत्सुक है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 26, 2025 3:44 अपराह्न

Aam Aadmi Clinic
Follow Us
---Advertisement---

Aam Aadmi Clinic: देश में एक ऐसी सरकार है जिसके कामों की चर्चा सात समुंदर पार विदेशों में हो रही है। यहां बात पंजाब की भगवंत मान सरकार के संदर्भ में कही जा रही है। दरअसल, पंजाब सरकार ने दिल्ली के तर्ज पर ही राज्य के अलग-अलग हिस्सों में स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए आम आदमी क्लिनिक बनवाया है। मान सरकार की इस खास मुहिम को देखने के लिए ऑस्ट्रेलिया से एक प्रतिनिधिमंडल आया। Aam Aadmi Clinic को देख ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल इतना उत्सुक हो उठा कि इसे अपने देश में अपनाने की संभावना जताई। यदि ऑस्ट्रेलिया में भी आम आदमी क्लिनिक का निर्माण शुरू होता है तो ये न सिर्फ पंजाब, बल्कि समूचे भारत के लिए बड़ी उपलब्धि होगी।

ऑस्ट्रेलिया में अपनाया जा सकता है Aam Aadmi Clinic मॉडल?

इस सवाल या संभावना को लेकर हम पुख्ता रूप से कुछ नहीं कह रहे हैं। हालांकि, AAP पंजाब की ओर से जारी की गई अखबारों की कटिंग यही संभावना व्यक्त करती नजर आ रही है। यदि सब कुछ योजनाबद्ध तरीके से रहा, तो ऑस्ट्रेलिया में पंजाब सरकार का आम आदमी क्लिनिक मॉडल अपनाया जा सकता है। इसकी संभावना उस 14 सदस्यीय ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल ने जताई है जो पंजाब दौरे पर आया था। मोहाली में स्थित पीआईएलबीएस और Aam Aadmi Clinic का दौरा करने के बाद विदेशी प्रतिनिधिमंडल मान सरकार के इंतजाम से खास प्रभावित हुआ है। इसकी तस्दीक भी उन्हीं के द्वारा की गई है। प्रतिनिधिमंडल आम आदमी क्लिनिक में मरीजों की संख्या और उनकी कुशल देखभाल से प्रभावित है और इसे अपनाने पर विचार कर रहा है।

पंजाब में स्वास्थ्य और कृषि जगत को लगेगा चांर-चांद

आधिकारिक दौरे पर पंजाब पहुंचे 14 सदस्यीय ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य और कृषि सहयोग पर लंबी चर्चा की है। इसकी जानकारी भगवंत मान सरकार में मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने दी है। दावा किया जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया से आए प्रतिनिधिमंडल से सुझावों को अपनाकर मान सरकार राज्य के कृषि और स्वास्थ्य जगत में चार-चांद लगा सकती है। कहने का आशय ये है कि जितना अब तक सुधार हुआ है, इससे ज्यादा भी स्वास्थ्य एवं कृषि जगत में सुधार हो सकता है। इस दिशा में प्रयास कर मान सरकार Aam Aadmi Clinic के अलावा अन्य कई मुहिम को रफ्तार देकर स्वास्थ्य जगत की तस्वीर बदल सकती है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 21, 2026

Viral News

अप्रैल 21, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 21, 2026

Bengal Assembly Election 2026

अप्रैल 21, 2026

UP Board 10th 12th Result 2026

अप्रैल 21, 2026

Germany Gurdwara Violence

अप्रैल 21, 2026