---Advertisement---

Anurag Dhanda: पंजाब की बदलती तस्वीर देख मान सरकार के मुरीद हो रहे आप आप नेता! इन तमाम मुद्दों पर थपथपाई पीठ

आप नेता Anurag Dhanda पंजाब की बदलती तस्वीर देख मान सरकार के मुरीद नजर आते हैं। बीते दिनों ही अनुराग ढ़ांडा ने किसानों को दिए गए मुआवजे, ग्रामीण इलाकों में नए सड़क का निर्माण और अन्य तमाम सुविधाओं के विस्तार का जिक्र करते हुए सरकार की सराहना की थी।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 10, 2025 6:28 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: पंजाब में शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य, परिवहन समेत अन्य तमाम सेवाओं की तस्वीर लगातार बदल रही है। तमाम नेता हैं जो मान सरकार की नीतियों की तारीफ करते हुए इसे कुशल नेतृत्व का परिणाम बताते हैं। आप नेता अनुराग ढ़ांडा का नाम भी उसी सूची में शुमार है। अनुराग ढ़ांडा भी पंजाब की बदलती तस्वीर देख मान सरकार के मुरीद हो रहे हैं। यही वजह है कि उन्होंने तमाम मौकों पर पंजाब सरकार की पीठ भी थप-थपाई है। बात चाहें पंजाब में किसानों को मिलने वाली मदद की हो, या परिवहन सेवा में सुविधाओं के विस्तार की। अनुराग ढ़ांडा सदैव फ्रंटफुट से आकर मोर्चा संभालते हुए पंजाब सरकार के प्रयासों की तारीफ करते हैं और बदलते पंजाब की तस्वीर सबके समक्ष रखते हैं।

पंजाब की बदलती तस्वीर देख मान सरकार के मुरीद हुए Anurag Dhanda!

आप नेता अनुराग ढ़ांडा पंजाब की बदलती तस्वीर देख मान सरकार के मुरीद नजर आते हैं। बीते कल उन्होंने पंजाब के ग्रामीण इलाकों में नए सड़कों के निर्माण का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान को बधाई दी थी। इससे पहले आप नेता पंजाब में बाढ़ प्रभावित किसानों को दी गई मुआवजे की रकम को भी नजीर के तौर पर पेश करते नजर आए थे। अनुराग ढ़ांडा ने बताया था कि कैसे पंजाब देश का पहला राज्य बना है जहां बाढ़ प्रभावित किसानों को 30 दिनों के अंदर 20000 रुपए प्रति एकड़ की दर से मुआवजे की रकम दी गई है। इससे इतर भी पंजाब में सरकारी स्कूलों के कायाकल्प, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार आदि समेत अन्य तमाम सुविधाओं का जिक्र कर अनुराग ढ़ांडा मान सरकार की नीतियों की तारीफ करते नजर आते हैं।

पराली प्रबंधन को आप नेता ने बताया था रोल मॉडल!

सूबे में पराली जलाने की घटनाओं में आई भारी गिरावट का जिक्र करते हुए अनुराग ढ़ांडा ने मान सरकार की नीतियों को रोल मॉडल बताया था। अनुराड ढ़ांडा ने बताया था कि कैसे पंजाब सरकार की कुशल नीतियों के सहारे वर्ष 2022 से 2025 के बीच में पराली जलाने वाली घटनाओं में 89 फीसदी की कमी आई है। सरकार ने किसानों को जागरुक कर, उन्हें डिकंपोजर उपलब्ध कराकर या अन्य की तरीकों से पराली प्रबंधन का काम किया जिससे आज प्रदूषण के कारक नाम मात्र ही बचे हैं। इससे इतर भी अनुराग ढ़ांडा मान सरकार की कई नीतियों को अन्य राज्यों के लिए रोल मॉडल बताते हुए दुनिया के सामने लाते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 17, 2026

Indian Economic

अप्रैल 17, 2026

Rahul Gandhi

अप्रैल 17, 2026

Shivpuri Accident News

अप्रैल 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026