---Advertisement---

Anurag Dhanda: भक्तों के ठहरहने हेतु हॉल, वाहनों के लिए पार्किंग! आप नेता ने बताया नवीनीकरण के बाद कैसे बदलेगी पटियाला काली मंदिर की तस्वीर

आप नेता Anurag Dhanda ने साफ तौर पर काली माता मंदिर नवीनीकरण प्रोजेक्ट के लिए मान सरकार का आभार जताया है। अनुराग ढ़ांडा का कहना है कि इस खास प्रोजेक्ट से पटियाला की तस्वीर बदल सकती है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अक्टूबर 31, 2025 6:23 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: पंजाब के पटियाला में स्थित काली माता मंदिर के नवीनीकरण को लेकर ऐलान हो गया है। सीएम भगवंत मान और पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में ये स्पष्ट हुआ है कि पंजाब सरकार काली माता मंदिर को नया रूप देने के लिए 73.52 करोड़ रुपए खर्च करेगी। नवीनीकरण के दौरान मंदिर में क्या-क्या बनाया जाएगा इसकी जानकारी भी सामने आई है। आप नेता अनुराग ढ़ांडा ने इस प्रोजेक्ट को ऐतिहासिक बताते हुए कहा है कि इससे पटियाला की तस्वीर बदल जाएगी। खबरों की मानें तो मंदिर के नवीनीकरण के दौरान श्रद्धालुओं के ठहरने हेतु हॉल, 300 वाहनों के लिए पार्किंग, मंदिर परिसर के भीतर क्लीनिक, लाइट एंड साउंड शो आदि का निर्माण करा कर मान सरकार मंदिर को और भव्य रूप देगी।

नवीनीकरण के बाद कैसे बदलेगी पटियाला काली मंदिर की तस्वीर?

मान सरकार पटियाला में स्थित काली मंदिर के नवीनीकरण को मंजूरी दे चुकी है। इसके लिए लगभग 75 करोड़ रुपए खर्च किए जाने हैं। अनुराग ढ़ांडा ने मंदिर से जुड़ा एक वीडियो क्लिप जारी किया है जिसमें मंदिर की संभावित खूबसूरती को दर्शाया गया है। जानकारी के मुताबिक नवीनीकरण के दौरान मंदिर परिसर में एक आम आदमी क्लीनिक बनाया जाएगा। इससे इतर परिसर में लाइट एंड साउंड शो, सरोवर निर्माण, चौड़े गलियारे, पानी के फव्वारे, वाटरप्रूफिंग, किनारे पत्थरों की नक्कासी, वर्षा जल निकासी हेतु सीवेज सिस्टम आदि का निर्माण किया जाएगा। इन सबसे काली माता मंदिर की तस्वीर बदल जाएगी और भव्यता देखते बनेगी।

आप नेता Anurag Dhanda ने जारी किया वीडियो क्लिप

अनुराग ढ़ांडा ने एक वीडियो क्लिप जारी कर पटियाला काली माता मंदिर के संभावित दृश्य को दर्शाया है। इसमें चमचमाती दिवारें, पत्थरों से नक्कासी फर्श, गाड़ियों के लिए पार्किंग, लाइड शो, फाउंटेन, प्रवेश द्वार आदि देखे जा सकते हैं। ये वीडियो संकेत है कि कैसे पंजाब सरकार पटियाला में स्थित काली माता मंदिर का नवीनीकरण कर तस्वीर बदलेगी और लोगों के लिए अवसरों के तमाम नए द्वार खोलेगी।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Rain Alert 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 24, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 24, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 24, 2026