CM Bhagwant Mann: चुनाव से पहले ही पंजाब में सियासी संग्राम जोरों पर है। राज्य की सत्तारुढ़ दल आम आदमी पार्टी अपनी जन कल्याणकारी नीतियों के सहारे पुन: सत्ता में आने को प्रयासरत है। इस बीच विपक्षी दलों की ओर से भी तमाम तरह की कोशिशें जारी हैं। इसी क्रम में बीजेपी नेता व केन्द्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने सीएम भगवंत मान पर गंभीर आरोप लगाए। आप प्रवक्ता बलतेज पन्नू ने केन्द्रीय मंत्री के आरोपों को लेकर पलटवार किया है। उन्होंने सीएम भगवंत मान का बचाव करते हुए केन्द्रीय मंत्री पर जोरदार निशाना साधा है जिसकी चर्चा हो रही है।
पंजाब CM Bhagwant Mann पर आरोप लगाने वाले मंत्री पर AAP प्रवक्ता का प्रहार!
आप प्रवक्ता बलतेज पन्नू ने पंजाब सीएम पर गंभीर आरोप लगाने वाले केन्द्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को निशाने पर लिया है।
CM ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੂੰ ਤੁਹਾਡੇ ਸਰਟੀਫ਼ਿਕੇਟ ਦੀ ਲੋੜ ਨਹੀਂ ਰਵਨੀਤ ਬਿੱਟੂ!
👉🏻 ਤੁਹਾਡੇ ਕਾਂਗਰਸ ‘ਚ ਹੋਣ ਸਮੇਂ ਕੀ ਤੁਸੀਂ ਕਦੇ ਇਹ ਮਸਲਾ ਚੁੱਕਿਆ ਕਿ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਰਿਹਾਇਸ਼ ‘ਚ ਅਰੂਸਾ ਆਲਮ ਕਿਸ ਆਧਾਰ ‘ਤੇ ਰਹਿੰਦੀ ਰਹੀ?
👉🏻 ISI ਨਾਲ਼ ਸੰਬੰਧ ਰੱਖਣ ਵਾਲ਼ੀ ਅਰੂਸਾ ਆਲਮ ਬਾਰੇ, ਬਤੌਰ ਕੇਂਦਰੀ ਮੰਤਰੀ ਅੱਜ ਪਤਾ ਕਰ ਸਕਦੇ ਹੋ ਕਿ ਉਹ ਪੰਜਾਬ… pic.twitter.com/I3WAuXW8Jy— AAP Punjab (@AAPPunjab) May 21, 2026
प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बलतेज पन्नू ने कहा कि “सीएम भगवंत मान को आपके सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। कांग्रेस में रहते हुए, क्या आपने (रवनीत बिट्टू) कभी यह मुद्दा उठाया था कि अरुषा आलम किस आधार पर मुख्यमंत्री के आवास में रहीं? केंद्रीय मंत्री के रूप में, क्या आप पता लगा सकते हैं कि आईएसआई से जुड़ी अरुषा आलम ने यहां से पंजाब की कौन सी गुप्त जानकारी ली थी? पंजाब की 3 करोड़ जनता द्वारा लोकतांत्रिक रूप से चुने गए सीएम के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए जनता से माफी मांगें।”
CM ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੂੰ ISI ਦਾ ਏਜੰਟ ਕਹਿਣ ਵਾਲ਼ਾ ਰਵਨੀਤ ਬਿੱਟੂ ਦੇਵੇ ਜਵਾਬ !!
👉 ਪੁਲਵਾਮਾ ਅਤੇ ਪਹਿਲਗਾਮ ਵਿੱਚ ਹੋਏ ਹਮਲੇ ਦੇ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਬਾਰੇ ਜਾਂਚ ਕਿਉਂ ਨਹੀਂ ਆਈ ਸਾਹਮਣੇ ?
👉 ਪਠਾਨਕੋਟ ਵਿੱਚ ਹੋਏ ਹਮਲੇ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਜਾਂਚ ਲਈ ISI ਨੂੰ ਕੌਣ ਲੈ ਕੇ ਆਇਆ ਸੀ ?–@BaltejPannu
‘ਆਪ’ ਪੰਜਾਬ ਮੀਡੀਆ ਇੰਚਾਰਜ ਅਤੇ ਜਨਰਲ ਸਕੱਤਰ pic.twitter.com/gFsVeUlfY0— AAP Punjab (@AAPPunjab) May 21, 2026
बलतेज पन्नू ने आगे अतीत के पन्ने पलटते हुए कहा कि “सीएम भगवंत मान को आईएसआई एजेंट कहने वाले रवनीत बिट्टू को जवाब देना चाहिए। पुलवामा और पहलगाम हमलों के दोषियों की जांच क्यों नहीं हुई? पठानकोट हमले के बाद आईएसआई को जांच के लिए किसने बुलाया?” आप प्रवक्ता द्वारा सवालिया अंदाज में केन्द्रीय मंत्री पर साधा गया निशाना सुर्खियां बटोर रहा है।
विधानसभा चुनाव से पहले सूबे में तेज हुई सियासी हलचल!
सूबे में वर्ष 2027 में ही विधानसभा के चुनाव संपन्न होंगे। पंजाब की सभी 117 सीटों पर विधायक चुने जाएंगे जिस आधार पर पुन: सरकार का गठन होगा। जो पार्टी जनमत हासिल करेगी, उसे पंजाब की सत्ता का बागडोर मिलेगा। पंजाब में चुनाव भले ही 2027 में होना है, लेकिन इसको लेकर सियासी हलचल अभी से तेज है। नेताओं की ओर से आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। इसी क्रम में रवनीत बिट्टू के आरोपों की चर्चा भी है जिस पर बलतेज पन्नू का पलटवार सामने आया है।






