---Advertisement---

Anurag Dhanda: ‘किसी और राज्य की सरकार ने..,’ किसानों को मुआवजा देने से जुड़े मुद्दे पर बरसे आप नेता, कह दी बड़ी बात

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता Anurag Dhanda ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के प्रयासों की सराहना की है। सीएम मान द्वारा बाढ़ प्रभावित किसानों को चेक सौंपे जाने के बाद अनुराग ढ़ांडा ने एक्स पोस्ट जारी कर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अक्टूबर 13, 2025 4:05 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: पंजाब सरकार ने जिस तरीके से बाढ़ प्रभावित किसानों की मदद की है वो काबिले तारीफ है। सीएम मान के निर्देशानुसार संबंधित विभाग ने राज्य भर में बाढ़ से प्रभावित फसलों का मूल्यांकन कर लिया। अंतत: आज से चेक बंटना भी शुरू हो गया है। आप सरकार की इस कदम से पार्टी के वरिष्ठ नेता व राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने भी खुशी जताई है। अनुराग ढ़ाडा ने इस कदम के लिए भगवंत मान सरकार की सराहना की है।

इसके साथ ही तुलनात्मक अंदाज में इस ऐतिहासिक कार्य का जिक्र कर आप नेता अन्य राज्य सरकारों पर बरसे हैं। अनुराग ढ़ांडा ने पंजाब सरकार की ओर से किसानों को मुहैया कराए जा रहे मुआवजे का जिक्र किया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि किसी और राज्य की सरकार ने कभी इतना मुआवजा नहीं दिया है। आप नेता के इस बयान की अब जमकर चर्चा हो रही है।

किसानों को मुआवजा देने से जुड़े मुद्दे पर Anurag Dhanda की प्रतिक्रिया

सूबे की सत्तारुढ़ आम आदमी पार्टी के कद्दावर नेता अनुराग ढ़ांडा ने किसानों को मुआवजा देने से जुड़े मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। आप नेता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि “पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 45 दिनों में किसानों को बाढ़ के नुकसान का मुआवजा देने का वादा किया था। लेकिन महज 30 दिन में मुआवजा दे दिया।”

अनुराग ढ़ांडा आगे लिखते हैं कि “मुआवजा भी 20 हजार रुपए प्रति एकड़ दिया जा रहा है। किसी और राज्य की सरकार ने कभी इतना मुआवजा नहीं दिया है।” आप नेता ने भगवंत मान सरकार के इस कदम की सराहना करते हुए इशारों-इशारों में देश के अन्य राज्यों में संचालित सरकारों पर निशाना साधा है।

मुश्किल वक्त में किसानों को मिला सरकार का साथ

मालूम हो कि पंजाब में भारी बारिश के कारण बड़ी संख्या में किसानों के फसल बर्बाद हुए थे। किसानों के लिए उपजी इस विषम परिस्थिति में राज्य सरकार ने उनके कदम से कदम मिलाया और पीड़ितों को आर्थिक मदद देने का ऐलान किया। इसी क्रम में ऐलान के 30 दिनों के भीतर ही आज अजनाला में सीएम मान ने बाढ़ प्रभावित किसानों को चेक सौंप दिया है। किसानों के लिए आए इस मुश्किल वक्त में सरकार द्वारा संबल मिलना निश्चित रूप से अच्छा है जिसकी चारो-तरफ सराहना हो रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 19, 2026

Punjab News

अप्रैल 19, 2026

Punjab News

अप्रैल 19, 2026

Punjab News

अप्रैल 19, 2026

Rashifal 20 April 2026

अप्रैल 19, 2026

Heatwave Alert 20 April 2026

अप्रैल 19, 2026