Anurag Dhanda: दशहरा के बाद तापमान में गिरावट के साथ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हवा खराब होने की स्थिति बताई जा रही है। इसे लेकर एक बार फिर राजनीतिक माहौल भी गरम हो गया है लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया गया जिसे कथित तौर पर पंजाब का बताया गया। यहां देखा जा सकता है कि किस तरह से किसान पराली जलाते हुए नजर आ रहे हैं। जब पंजाब को लेकर पराली जलाने पर सवाल उठे तब अनुराग ढांडा ने इस पर प्रतिक्रिया दी है और एक बार फिर भाजपा पर तंज करते हुए नजर आए हैं। जानिए क्या है पूरा माजरा।
पराली घटना पर फूट पड़ा अनुराग ढांडा का गुस्सा
These are staged videos by ANI. Was farmer waiting for ANI camera to take proper angle and then start burning?
Have you seen Haryana, UP, MP or any BJP governed state stubble burning videos on ANI?
I would request @IamNaveenKapoor and @smitaprakash to investigate if their ground team is intentionally planning and planting these videos.
— Anurag Dhanda (@anuragdhanda) October 22, 2026
दरअसल वीडियो को शेयर किया है जहां बताया गया कि “यह पंजाब के तरनतारन का है जहां खेत में पराली जलाया जा रहा है।” वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किसान पराली जलाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं इस वीडियो को देखकर अनुराग ढांडा ने इस पर सवाल उठाया। इसे एडिटेड और स्क्रिप्टेड बताया है। उन्होंने कहा कि “क्या किसान कैमरे के सही एंगल सेट करने का इंतजार कर रहा था ताकि उसके बाद वह पराली जलाना शुरू करें।”
Anurag Dhanda ने पंजाब में पराली को लेकर राजनीति का लगाया आरोप
इतना ही नहीं आप नेता अनुराग ढांडा ने यह भी कहा कि “क्या हरियाणा यूपी एमपी या किसी भी बीजेपी शासित राज्य में पराली जलने के वीडियो देखे हैं।” उन्होंने कहा कि मैं नवीन कपूर और स्मिता प्रकाश से अनुरोध करूंगा कि वह जांच करें कि क्या उनकी ग्राउंड टीम जानबूझकर ऐसी योजना बनाकर यह वीडियो तैयार करवा रही है। इस दौरान मीडिया पर अनुराग ढांडा ने सवाल उठाया है और बीजेपी शासित राज्य में पराली जलने की जांच को लेकर बात करते हुए दिखे हैं। पंजाब में किसानों के पराली जलाने के आरोप पर आप नेता ने जिस तरह से जवाब दिया वह निश्चित तौर पर राजनीतिक विवाद की शुरुआत है।







