---Advertisement---

पंजाब में श्रमिकों के वेतन में इजाफे का जिक्र कर गदगद हुए Anurag Dhanda! अन्य राज्य से तुलना कर थपथपाई सरकार की पीठ

आप नेता Anurag Dhanda ने पंजाब में श्रमिकों के वेतन में इजाफे का जिक्र करते हुए मान सरकार की तारीफ की है। अनुराग ढ़ांडा ने अन्य राज्य से इसकी तुलना कर सरकार की नीतियों को सराहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 2, 2026 6:25 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: मजदूर दिवस पर पंजाब सरकार ने श्रमिकों को बड़ा तोहफा देते हुए कुछ अहम ऐलान किए। इसको लेकर पूरे देश भर में चर्चा हुई। मान सरकार ने श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए उनको मिलने वाली न्यूनतम वेतन में 15 फीसदी का इजाफा किया। सरकार के इस निर्णय से आप नेता अनुराग ढ़ांडा भी गदगद नजर आए। मजदूरों के हितों की बात करने वाले अनुराग ढ़ांडा ने इस फैसले के लिए पंजाब सरकार की पीठ थतथपाई है। आप नेता ने यूपी से तुलना करते हुए पंजाब की सरकार को श्रमिकों का सच्चा हितैषी करार दिया और तारीफ में कसीदे गढ़े।

श्रमिकों के वेतन में इजाफे का जिक्र कर गदगद हुए Anurag Dhanda!

आप नेता अनुराग ढ़ांडा पंजाब में श्रमिकों के न्यूनतम वेतन में बंपर इजाफे का जिक्र कर गदगद नजर आए।

अनुराग ढ़ांडा ने इसके लिए मान सरकार की पीठ भी थपथपाई है। उन्होंने यूपी के नोएडा में हुए मजदूरों के प्रदर्शन का जिक्र किया। इसकी तुलना पंजाब से करते हुए अनुराग ढ़ांडा लिखते हैं कि “यही फर्क है बीजेपी और आप में। यूपी में मजदूरों ने पगार बढ़ाने की मांग की तो लाठियां मिली। पंजाब में भगवंत मान सरकार ने बिना मांगे ही श्रमिकों के वेतन में 15 फीसदी बढ़ौतरी कर दी।” अनुराग ढ़ांडा की ये प्रतिक्रिया अब खूब खबरों में है और इसको लेकर सुर्खियां बन रही हैं।

मजदूरों को सशक्त कर रही पंजाब सरकार!

पंजाब सरकार राज्य के मजदूरों को सशक्त करने का काम कर रही है। मजदूर दिवस पर बड़ा तोहफा देते हुए सीएम मान ने श्रमिकों को मिलने वाली न्यूनतम मजदूरी दर में 15 फीसदी के इजाफे का ऐलान किया। 2012 के बाद ये पहला मौका है जब पंजाब में मजदूरों की मजदूरी बढ़ी है। सरकार द्वारा ये फैसला मजदूरों को सशक्त करने और महंगाई के बीच उन्हें आर्थिक राहत प्रदान करने के लिए लिया गया है। यही वजह है कि अनुराग ढ़ांडा समेत तमाम आप नेताओं ने पंजाब सरकार के फैसले की खुलकर तारीफ की है और नई नीति को सराहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 3 May 2026

मई 2, 2026

Rain Alert 3 May 2026

मई 2, 2026

कल का मौसम 3 May 2026

मई 2, 2026

Tamil Nadu Exit Poll 2026

मई 2, 2026

Delhi Dehradun Expressway

मई 2, 2026

Bhagwant Mann

मई 2, 2026