---Advertisement---

सीएम भगवंत मान से पहले किसी मुख्यमंत्री ने जनता हित को नहीं दिया तवज्जो, Anurag Dhanda ने पंजाब डोर टू डोर कैंपेन पर कही ये बात

Anurag Dhanda: सीएम भगवंत मान के दिशा निर्देश पर निश्चित तौर पर लोगों को पंजाब में फायदा हो रहा है। डोर टू डोर डोर कैंपेन में आखिर लोग क्या कह रहे हैं इस बारे में आप नेता ने वीडियो जारी किया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 26, 2026 4:09 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: पंजाब की जनता के हित में फैसला लेने में सीएम भगवंत मान कभी भी पीछे नहीं है। अपने कार्यकाल में उन्होंने डोर टू डोर कैंपेन की भी शुरुआत की है जहां घर-घर जाकर लोगों से उनकी सरकार की तरफ से जनता को क्या फायदा मिला है। इसका ख्याल रखा जा रहा है। वहीं इस पर रिएक्ट करते हुए आप नेता अनुराग ढांडा ने भी एक वीडियो को पोस्ट किया जहां साफ तौर पर सुना जा सकता है कि कैसे लोग पहले के मुख्यमंत्री को लेकर बात कर रहे हैं। सीएम भगवंत मान से कितना खुश नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं अनुराग ढांडा का यह पोस्ट क्यों खास है।

सीएम मान की तारीफ करते हुए क्या बोल रहे लोग

 

अनुराग ढांडा द्वारा किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पंजाब की जनता का कहना है कि पहले के सभी मुख्यमंत्री चोर थे इस सरकार ने लोगों के बारे में सोचा है। बातें तो पहले भी लोग बहुत करते थे लेकिन मान सरकार ने जनता हित को सोचते हुए फैसले लिए हैं। यह उनकी खासियत है। सीएम भगवंत मान के कार्यकाल की तारीफ करते हुए पंजाब की जनता काफी खुश दिखाई दे रही है। इससे पहले कभी भी सीएम से जनता को कुछ भी नहीं मिला है लेकिन यह सीएम वाकई काफी ग्रेट है जो लोगों के बारे में सोच रहे हैं।

डोर टू डोर कैंपेन को लेकर Anurag Dhanda ने क्या कहा

वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए अनुराग ढांडा ने लिखा, “5 साल बाद पंजाब के आप कार्यकर्ता डोर टू डोर जा रहे हैं तो लोग क्या कह रहे हैं सुनिए।” जहां सीएम भगवंत मान के दिशा निर्देश पर इस मुहिम को शुरू किया गया और लोग से अपने कार्यकाल में मिले फायदे के बारे में पूछा जा रहा है कि उन्हें किस तरह से लाभ मिला है। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि हर परिवार को पंजाब में मान सरकार की सुविधाओं से लाभ मिल रहा है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 26, 2026

Punjab News

अक्टूबर 26, 2026

Punjab News

अक्टूबर 26, 2026

Rain Alert 27 October 2026

अक्टूबर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 26, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 26, 2026